गंगा के प्रति समर्पण को मिला सम्मान

0
765

अवधनामा संवाददाता

प्रयागराज। वेदांत देसिक सेवा संस्थान में, पार्षद अनुपमा पाण्डेय, संयोजक तीर्थराज पाण्डेय का सम्मान हुआ। श्री 1008 जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी अचुत प्रपन्नाचार्य जी महाराज व बटुक ब्राह्मणों के द्वारा दारागंज स्थित संस्थान में आज पार्षद अनुपमा पाण्डेय, संगम विश्व धरोहर महा अभियान के संयोजक, सचिव प्रयागराज सेवा समिति के तीर्थराज पाण्डेय बच्चा भैया का वैदिक मंत्र उचार कर तिलक लगाकर, अंग वस्त्रम से सम्मान किया गया।
सम्मान करते हुए महाराज श्री ने कहा कि मां गंगा और संगम के साथ क्षेत्र के विकास के लिए आप सब जिस तरह से समर्पित हैं। प्रभु आप सबको और सामर्थ प्रदान करें। पार्षद अनुपमा पाण्डेय ने कहा कि आप सब के आशीर्वाद से, क्षेत्र के विकास में मुझे और बल मिलेगा। तीर्थराज पाण्डेय ने कहा कि वेदांत संस्थान और महाराज श्री के द्वारा मां गंगा और संगम हेतु आशीर्वाद एवं साथ से आगामी माघ मेले में और कुंभ मेले में संस्था के महा अभियान में और तेजी लाया जाएगा। अंत में कवि रमेश चंद्र के द्वारा गंगा, संगम और संस्कृति पर उत्तम कविता प्रस्तुत की गई।
उक्त अवसर पर, एडवोकेट रमेश चंद शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख अर्जुन पाण्डेय, बादल शुक्ला, गोलू चौरसिया, दिलीप मिश्रा, पवन यादव के साथ भारी संख्या में बटुक ब्राह्मण उपस्थित रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here