विश्व का सबसे बड़ा पेपर शो, पेपरेक्स 2023 6 से 9 दिसंबर 2023 तक

0
373

 

नई दिल्ली।  दुनिया के सबसे बड़े पेपर शो,पेपरेक्स का 16वां संस्करण, वैश्विक पेपर उद्योग के सबसे बड़े ब्रांडों और कंपनियों की मौजूदगी का वादा करता है।यह इवेंट 6 से 9 दिसंबर 2023को इंडिया एक्सपो सेंटर, दिल्ली एनसीआर, भारत में आयोजित किया जाएगा, जिसमें पेपर उत्पादन की नवीनतम तकनीक के साथ-साथ कुछ सबसे अद्भुत और पर्यावरण- सहयोगी उत्पाद भी प्रदर्शित किए जाएंगे।पेपरेक्स 2023 को उद्योग जगत से जबरदस्त प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है और यह 2022 से 20 देशों के 700 से ज्यादाअग्रणी प्रदर्शकों और दुनिया के हर कोने से 30,000 से अधिकव्यापार आगंतुकों के साथ सफलता की कहानी को बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। भारत में पेपर की खपत की संभावित वार्षिक वृद्धि 6 से 7 प्रतिशत होने के साथ वित्तीय वर्ष 2026-27 तक 30 मिलियन टन तक पहुचने की संभावना है, जो मुख्य रूप से संगठित खुदरा क्षेत्र में वृद्धि के साथ-साथ शिक्षा और साक्षरता पर बढ़ावा मिलने से हो रहा है। प्रति वर्ष, यह शो पेपर और बोर्ड निर्माताओं, पेपर व्यापारियों, प्रिंटरों, प्रकाशकों और पेपर पैकेजिंग कंपनियों से लेकर निवेशकों और प्रमोटरों तक हजारों वैश्विक खरीदारों को आकर्षित करता है।पेपरेक्स भारत में नई संयंत्र स्थापित करने या प्राप्त करने की योजना बना रहे कई विदेशी खिलाड़ियों के लिए सबसे उत्तम मंच है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here