Thursday, February 19, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurउद्योग व व्यापार बंधुओं के साथ जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न।

उद्योग व व्यापार बंधुओं के साथ जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न।

अवधनामा जिला संवाददाता हिफजुर्रहमान

हमीरपुर :व्यापार बंधुओं व उद्योग बन्धुओं के साथ जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार कक्ष में संपन्न हुई।
बैठक में सर्वप्रथम गत बैठक में लिए गए निर्णय के संबंध में की गई कार्यवाही की पुष्टि की गई। तदोपरांत उद्योग व व्यापार बंधुओं से उनकी समस्याओं के बारे में बैठक में चर्चा की गई। समस्याओं के नियमानुसार शीघ्र निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित किया।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने निवेश मित्र पोर्टल के प्रकरणों एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की पीएम रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत किए जाने वाले आवेदनों को किसी भी दशा में पेंडिंग ना रखा जाए ,उनको नियमानुसार स्वीकृत कर समय से डिस्बर्स किया जाए ।
जिलाधिकारी ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र सुमेरपुर में एटीएम लगाने हेतु एलडीएम / बैंकर्स द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाए । औद्योगिक इकाइयों को बेहतर सुविधाएं दी जाएं तथा निवेश व निर्यात गतिविधियों को बढ़ाने हेतु प्रभावी प्रयास किए जाएं। जनपद में अधिकाधिक निवेश आकर्षित करने हेतु प्रभावी प्रयास किए जाएं, इससे जनपद में रोजगार तथा औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। कहा कि उद्यमियों की हर संभव मदद की जाए। इस मौके पर उन्होंने सरकार समर्थित विभिन्न ऋण योजनाओं की समीक्षा कर जरूरी दिशा निर्देश दिए।
व्यापार बंधुओ की बैठक में जिलाधिकारी ने व्यापारी बंधुओं की समस्याओं को सुनकर उनके नियमानुसार निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस मौके पर एडीएम न्यायिक डॉ नागेन्द्र नाथ यादव , एसडीएम सदर पवन प्रकाश पाठक,सीओ सदर, अधिशासी अभियंता विद्युत , जीएमडीआईसी रवि वर्मा , मुख्य अग्निशमन अधिकारी , उपायुक्त वाणिज्य कर , अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी ,एलडीएम , व्यापार मंडल के प्रतिनिधि व उद्योग बन्धु मौजूद रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular