Homekhushinagarतेज रफ्तार वाहन के चपेट में आने से किशोर घायल

तेज रफ्तार वाहन के चपेट में आने से किशोर घायल

अवधनामा संवाददाता

खैरेटवा, कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बभनौली में सड़क हादसे के दौरान 12 वर्षीय किशोर बुरी तरह से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कल्लू यादव पुत्र राजेश यादव उम्र लगभग 12 वर्ष निवासी कारी टोला अपने पिता से मिलने बभनौली स्थित सेफ्टी टैंक फैक्ट्री पर गया था जहा उसके पिता राजेश कार्य करता था अभी सड़क पार कर ही रहा था कि अचानक रामकोला के तरफ से आ रहे तेज रफ्तार महिन्द्रा टीयू ने अपना नियंत्रण खोते हुए किशोर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कि कल्लू बुरी तरह घायल हो गया। हादसा होते ही लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि गाड़ी चालक और उसके साथी फरार हो गए हैं और किशोर मूर्क्षित अवस्था में गिरा था लोगों ने बताया कि गाड़ी की गति लगभग 150 किलोमीटर प्रतिघंटा की थी घायल कल्लू को तत्काल ही स्थानीय लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कप्तानगंज ले गए जहां डॉक्टरों ने हालात नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular