Monday, March 30, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaअयोध्या में आयोजित होगा पांच दिवसीय अयोध्या कला संस्कृति महाकुम्भ

अयोध्या में आयोजित होगा पांच दिवसीय अयोध्या कला संस्कृति महाकुम्भ

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। आध्यात्मिक नगरी अयोध्या आज जहां विश्व भर में श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर को लेकर चर्चित है वहीं अब पहली बार राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय हजारों कलाकारों, साहित्यकारों, कवियों, पर्यटकों, समाजसेवियों और पर्यावरणीय विशेषज्ञों का महाकुम्भ श्री अयोध्या धाम में 35 संस्थाओं एवं जिला प्रशासन अयोध्या के सहयोग से 20 दिसम्बर 2023 से आयोजित होगा।
उक्त बातें सागर कला भवन अयोध्या में एक विशेष बैठक को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष एस. बी. सागर प्रजापति ने कहा कि स्वदेश संस्थान द्वारा आयोजित पांच दिवसीय अयोध्या कला संस्कृति महाकुम्भ के माध्यम से संपूर्ण भारत को अयोध्या की कला, संस्कृति, पर्यटन से जोड़ने के उद्देश्य से इस महाकुम्भ का भव्य आयोजन 20 से 24 दिसंबर 2023 तक होना सुनिश्चित किया गया है। यह महाकुम्भ कला, क्रॉफ्ट, संस्कृति, पर्यटन, साहित्य, शिक्षा, विज्ञान एवं जनसेवा को समर्पित होगा जिसमें सम्पूर्ण भारत देश व विदेशों से भी विविध विधाओं के कलाकार, कवि, साहित्यकार, पर्यटक दर्शक, समाजसेवी, सांस्कृतिक व अन्य कई क्षेत्रों के लाखों लोगों का आगमन होगा जिससे अयोध्या की कला, संस्कृति, पर्यटन, साहित्य, शिक्षा, विज्ञान आदि को बढ़ावा मिलेगा जिससे निश्चित रूप से इन क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक होगा और देश विदेश में अयोध्या की एक सुन्दर छवि प्रस्तुत करते हुए एक नया इतिहास रचा जा सके। स्वदेश संस्थान में सम्पूर्ण भारत के साथ ही साथ अन्य देशों से हजारों विविध विधाओं के कलाकार, समाजसेवी, विद्वान और भी कई क्षेत्रों उच्च स्तरीय लोग सदस्य हैं। स्वदेश संस्थान द्वारा पिछले 7 वर्षो से स्वदेश महोत्सव के रूप में अयोध्या कला संस्कृति से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें स्वदेश भारत स्मारिका पुस्तक प्रकाशित करके सम्पूर्ण भारत देश में वितरित किया जा रहा है तथा प्रत्येक माह स्वदेश संस्थान द्वारा तथा पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा भी समय समय पर कार्यक्रम कराया जा रहा है।
वहीं इस महाकुम्भ आयोजन के निदेशक अम्बरीष चंद्र पाण्डेय ने बताया कि राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अयोध्या शैली में अपनी कला का जलवा बिखेरने और पहचान बनाकर सम्मानित होकर एक नया इतिहास बनाने सुनहरा अवसर अयोध्या कला संस्कृति महाकुम्भ में मिलेगा। इस महाकुम्भ में मुख्य संरक्षक मा सांसद लल्लू सिंह, संरक्षक के रुप में हरिओम पाण्डेय एमएलसी वेद प्रकाश गुप्त विधायक,गिरीश पति त्रिपाठी महापौर, डॉ.भारत भूषण – समन्वयक, राज्य ललित कला अकादमी, उ.प्र., अंकुर पेंटर संयोजक, भारतीय कलाकार संघ, इंद्रेश कौशिक कामाख्या धाम, मं बृज मोहन दास दशरथ गद्दी अयोध्या हैं।बैठक में मुख्य रूप से राम सुन्दर प्रजापति, बसन्त राम, रीता तिवारी, प्रतिभा यादव, शालिनी राजपाल, राम आशीष, प्रवीण कुमार, इमरान खान, शिवानी श्रीवास्तव, रीता शर्मा, सुबोध श्रीवास्तव, आशा गुप्ता, अरुण यादव, राहुल श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular