Wednesday, March 25, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiखेत को निकले युवक का रेल ट्रैक पर मिला शव, नशे का...

खेत को निकले युवक का रेल ट्रैक पर मिला शव, नशे का था आदी

अवधनामा संवाददाता

वृद्ध माँ का टूट गया सहारा, 8 वर्ष में दूसरा बेटा खोया

मसौली बाराबंकी। मंगलवार की देर शाम खेत के लिए निकले युवक की लखनऊ अयोध्या रेलमार्ग पर ग्राम मुश्कीनगर के निकट ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। मृतक नशे का आदी बताया जा रहा हैं। सूचना पर पहुंची सफदरगंज पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
थाना व कस्बा सफदरगंज निवासी 35 वर्षीय राम सजीवन कनौजिया पुत्र सियाराम घर मे मौजूद अपनी 70 वर्षीय वृद्ध माता बसंती से खेत जाने की बात कह कर निकला था लेकिन देर रात तक वापस नही आया तो वृद्ध माता बसंती ने पुत्र की तलाश के लिए कहा तभी बुधवार की भोर लखनऊ अयोध्या रेलमार्ग पर ग्राम मुश्कीनगर एव सफदरगंज ईदगाह के बीच रेल पटरी पर एक युवक का शव पड़ा मिलने की सूचना मिली। मौक़े पर पहुंची वृद्ध माता ने अपने पुत्र राम सजीवन के रूप मे शिनाख्त की। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोटमार्टम के लिए भेज दिया है।
वृद्ध बसंती के पति सियाराम कनौजिया की मृत होने के बाद वृद्ध अपने दो पुत्रो राम सजीवन एव राम सुमिरन को बुढ़ापे की लाठी समझ कर जीवन व्यतीत कर रही थी लेकिन ईश्वर को क्या मंजूर था कि बुढ़ी आँखों के सामने ही दोनो पुत्रो की अकाल मौत हो जायेगी। 8 वर्ष पूर्व वृद्ध महिला के छोटे पुत्र राम सुमिरन की दीपावली की सुबह सफदरगंज बदोंसराय मार्ग पर कल्याणी नदी के निकट ट्रक पलट जाने से नीचे दबकर मृत्यु हो गयी थी। पुत्र की पुनः दीपावली की सुबह ट्रेन से कटकर मौत हो जाने से वृद्धा के अंतिम जीवन का सहारा खत्म हो गया पुत्र की मौत से वृद्ध माता की आँखों से जार जार आंसू बह रहे है।01

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular