Thursday, March 26, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurजिलाधिकारी ने बच्चों व वृद्धजनों के साथ सपरिवार मनाई दिवाली

जिलाधिकारी ने बच्चों व वृद्धजनों के साथ सपरिवार मनाई दिवाली

अवधनामा संवाददाता

पर्व को खुशाली से मनाने फल, मिष्ठान, पटाखे सहित आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया

ललितपुर। दीपावली के पावन अवसर पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, उनकी धर्मपत्नी एवं अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने राजकीय बाल गृह बालक दैलवारा, वृद्धआश्रम एवं मदर टेरेसा आश्रम पनारी में बच्चों, महिलाओं व वृद्धजनों के साथ दीवाली मनाई तथा आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया। उन्होंने बालगृह में निवासरत उपेक्षित बालकों को दीपावली पर्व मनाने हेतु पटाखे, फल, मिष्ठान, खेल सामग्री, ड्राइंग किट आदि वितरित किया तथा बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, व्यायाम एवं खेल सत्र आयोजित कराए जाएं एवं उनकी जरूरत का ध्यान रखा जाए। साथ ही बच्चों के कक्षों में नियमित साफ-सफाई भी कराई जाए। इसके बाद उन्होंने वृद्ध आश्रम पहुंचकर वृद्धजनों का माल्यार्पण कर फल, मिष्ठान, खेलकूद के समान, वस्त्र व दीपावली संबंधी अन्य सामग्री वितरित करते हुए सभी वृद्धजनों से उनका हालचाल जाना। तदोपरांत मदर टेरेसा आश्रम पनारी में निवासरत महिलाओं को भी फल, मिष्ठान, वस्त्र, दैनिक आवश्यकता की वस्तुएं, पटाखे, ड्राइंग किट आदि वितरित किए गए। साथ ही उनसे वार्ता कर आवश्यक वस्तुओं को उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular