कहानी प्रतियोगिता का परिणाम हुआ घोषित

0
154

अवधनामा संवाददाता

सुल्तानपुर।मां धनपती देवी स्मृति कथा साहित्य सम्मान 2023 हेतु आयोजित अoभाo कहानी प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया है।दो चरणों में हुए मूल्यांकन के बाद प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा है-डॉo सूरज सिंह नेगी( टोंक, राज०) की कहानी “मास्टर जी की चिट्ठी” को प्रथम स्थान मिला है।द्वितीय स्थान पर डॉo आरती लोकेश (दुबई) की कहानी “गजदंत” रही है।बीकानेर, राजस्थान की आशा शर्मा की कहानी “अधूरी” को तीसरा स्थान मिला है।इसी क्रम में तीन कहानियां विशेष प्रोत्साहन सम्मान हेतु चयनित हुई हैं।जिसमें श्यामल बिहारी महतो की कहानी “ढुकनी”, यशोधरा भटनागर (देवास मध्य प्रदेश) की कहानी “कृष्ण,कृष्णा और कुंज” तथा नई दिल्ली की कल्पना मनोरमा की कहानी “कोचिंग रूम” शामिल हैं।कथा समवेत पत्रिका के संपादक और कहानी प्रतियोगिता के आयोजक डॉ शोभनाथ शुक्ल ने बताया कि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच चयनित ये कहानियां निःसंदेह अपनी कुछ खास खूबी के साथ पाठकों का ध्यान खींचने में समर्थ हैं।
अन्तिम चरण के मूल्यांकन में इस बार तीन प्रांतों के निर्णायकों में नई दिल्ली से आलोचक/समीक्षक डॉo हरेराम पाठक, उत्तर प्रदेश इलाहाबाद से कहानीकार सुश्री शाम्भवी तथा ओडिसा भुवनेश्वर से कहानीकार समीक्षक विजय कुमार तिवारी का सहयोग प्राप्त हुआ। इसका आयोजन 2011 से निरन्तर किया जा रहा है।सभी चयनित कहानीकारों को 20 दिसंबर 2023 को सुलतानपुर में आयोजित रचनाकार सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा।दो सत्रों के प्रथम सत्र में रचनाकारों, निर्णायकों का सम्मान व वक्तव्य तथा दूसरा सत्र “हिन्दी कहानी का वर्तमान और वर्तमान की कहानी” विषय के विचार विमर्श पर केंद्रित होगा।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here