Thursday, October 30, 2025
spot_img
HomeMarqueeहर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव पर्व

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव पर्व

अवधनामा संवाददाता

मां लक्ष्मी व गणेश पूजन कर की गई सुख स्मृद्धि की कामना

सहारनपुर। जनपदभर में दीपावली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास व उमंग के साथ मनाया गया। इस दौरान लोगों ने मां लक्ष्मी, गणेश का पूजन कर सुख स्मृद्धि की कामना की और एक-दूसरे को उपहार देकर पर्व की बधाई दी। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई, जिससे देर रात तक आकाश सतरंगी आतिशबाजी से गुंजायमान रहा।
दीपावली पर्व जनपदभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रत्येक घर में दीपावली पर्व को लेकर सुबह से ही बड़ी धूम थी। प्रातःकाल लोगों ने अमावस्या का पूजन कर अपने पितृों का भाव पूर्ण स्मरण किया। देर शाम मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर सुख स्मृद्धि की कामना की। पर्व को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह बना था। पूजा अर्चना के पश्चात लोगों ने एक-दूसरे को उपहार, मिठाई व अन्य गिफ्ट आईटम भेंटकर पर्व की बधाई दी। छोटो ने बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया और सभी के लिए सुख स्मृद्धि की कामना की गई। सुबह से ही दीपावली पर्व को लेकर आतिशबाजी का दौर शुरू हुआ, जो देर रात तक जारी रहा। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी प्रदुषण मुक्त दीपावली बनाये जाने का सपना अधूरा ही रह गया। देर रात तक बमों के तेज धमाकों की आवाजें चारों ओर गूंजती रहीं और पूरा का पूरा शहर देखते-देखते बारुद के धुंए से घिर गया। कई लोगों ने अपने मुंह और नाक पर कपड़ा बांधकर पर्यावरण में फैले बारुद के धुंए से अपना बचाव किया, तो वहीं कई लोगों ने सांस लेने में भी दिक्कत महसूस की। इसके बावजूद दीपावली पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उधर, शिव शक्ति एकता क्लब रामलीला समिति ने पुष्पांजलि बिहार के शिव मंदिर के प्रांगण में दीपावली मिलन कार्यक्रम मनाया। इस अवसर पर समिति ने दशहरा महोत्सव में अपनी सहभागिता निभाने वाले सभी पदाधिकारियों और कलाकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर क्लब के संरक्षक व व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष जयवीर राणा भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
इसके अलावा ज़िला कारागार में दीपोत्सव पर्व बंदियों और कर्मचारियों द्वारा हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला कारागार में दीपावली पर बंदियों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था भी की गई। बंदियों ने मिल-जुलकर दीपावली का त्यौहार मनाया। इस दौरान हिंदू व मुसलमान कैदियों ने साथ मिलकर कारागार परिसर को रंगोली, पेंटिंग, दीपों के साथ ही साज-सज्जा से दुल्हन की तरह सजाया। विभिन तरह की पेंटिंग दीवारों पर बनायी गयी। वरिष्ठ जेल अधीक्षक अमिता दुबे ने बताया कि दीपावली के अवसर पर कारागार में बंदियों ने दीपक की रोशनी से सजा कर लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की। सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर दीपावली की शुभकामनाएं दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular