Thursday, February 19, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurध्रुव साहू बने अपना दल (एस) के नगर अध्यक्ष

ध्रुव साहू बने अपना दल (एस) के नगर अध्यक्ष

 

ललितपुर। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल के प्रबल संस्कृति पर जिला अध्यक्ष मनोहर पटेल द्वारा ध्रुव साहू को ललितपुर नगर का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. पार्टी को अपेक्षा है कि आप पार्टी की नीति निर्देशन का पालन करते हुए संगठन और पार्टी की गतिविधियों को मजबूती प्रदान करने में अपना सहयोग प्रदान करेंगे। मनोनयन के अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोहर पटेल, महासचिव सोहनलाल निरंजन के अलावा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे.

इस अवसर पर ध्रुव साहू ने कहा अपना दल एस की गतिविधियों को नगर ललितपुर में सक्रिय करने के लिए वह अपना हर संभव प्रयास करेंगे। ध्रुव साहू ने कहा नगर के हर मोहल्ले और वार्ड तक पहुंचाने का हमारा प्रयास रहेगा। हम सब मिलकर पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा फिलहाल हमारा उद्देश्य नगर के हर परिवार तक पहुंचाना एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करना होगा। ध्रुव साहू प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ललितपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, युवा साहू समाज के जिला अध्यक्ष एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहते हैं एवं समाज सेवा के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी रहकर कार्य करते हैं। प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष मोहन सैनी, एवं अन्य साथियों ने शुभकामनाएं दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular