Thursday, February 19, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiस्व आदिल तन्हा की याद में कवि सम्मेलन मुशायरा का आयोजन

स्व आदिल तन्हा की याद में कवि सम्मेलन मुशायरा का आयोजन

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। दैनिक समाचार पत्र के जिला संवाददाता एवं तेज तर्रार पत्रकार स्व आदिल तन्हा की याद में फजलुर्रहमान पार्क में पत्रकार प्रेस महासंघ की ओर से आल इंडिया कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया।
स्व आदिल तन्हा जो महासंघ के जिलाध्यक्ष भी थे की याद में हुए इस आयोजन में वक्ताओं ने अपनी यादों व ख्यालो का इजहार किया।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय वर्मा ने कहा कि मरहूम आदिल तन्हा को निर्भीक और बेबाक पत्रकारिता के लिए हमेशा याद किया जाएगा। इसके साथ ही उनका व्यवहार सबके लिए यादगार रहा। इंसान इस दुनिया से भले ही चला जाये पर उसकी यादे कभी नही मिटती। ऐसे ही किरदार के धनी थे जनाब आदिल तन्हा।
इस आयोजन में आये हुए तमाम कवियों व शायरों ने अपनी रचनाओं से उपस्थित लोगों को आनंदित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular