Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeMarqueeसत्ता सरकार के इशारे पर चल रही ईडी व सीबीआई आप

सत्ता सरकार के इशारे पर चल रही ईडी व सीबीआई आप

अवधनामा संवाददाता

चोपन बस स्टैंड मुख्य मार्केट में भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं
सत्ता सरकार की कठपुतली बनी ED CBl के खिलाफ नारे बाज़ी

सोनभद्र/चोपन। रविवार को आम आदमी पार्टी सोनभद्र की मासिक बैठक नगर पंचायत चोपन में जेड जीनियस स्कूल में की गई ,बैठक की अध्यक्षता पार्टी जिला अध्यक्ष रमेश गौतम ने किया और *संयुक्त संचालन वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संतोष त्यागी व जिला महासचिव विमलेश पटेल* ने किया l बैठक में निर्णय लिया गया कि ED द्वारा मोदी ज़ी के इशारे पर देश कि बढ़ती हुई मजबूत व ईमानदार आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं को एक एक करके बिना किसी सबूत के आधार पर जबरन झूठे घोटालों के आरोप लगाकर फसाया जा रहा है जिसके लिए सम्पूर्ण देश में आप कार्यक्रताओं द्वारा कड़ा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है और सरकार कि आंखे खोलने का काम किया जा रहा है परन्तु सरकार आँखे मुंद कर बैठी हुई है इसलिए *उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद माननीय संजय सिंह ज़ी कि रिहाई एवं पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए व उनकी रिहाई के लिए जनता को जागरूक करने का काम करेगी।*
बैठक को संबोधित करते हुए *मुख्य अतिथि पार्टी संस्थापक सदस्य सुजीत रॉय* ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि भारत के लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान को बचाने के लिए देश की सत्ता सरकार को उखाड़ फेंके। महिला *प्रकोष्ठ जिला महासचिव सरिता भाष्कर ने कहा* आज देश और प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की बात तो होती है लेकिन बहन बेटियां न देश में न ही प्रदेश में सुरक्षित हैं। BHU कैंपस के अंदर छात्रा को निर्वस्त्र किया गया। गोदी मीडिया कवरेज नही किया। *विशिष्ठ अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप अग्रवाल ने कहा* आप लोग अपने-अपने बूथ पर पहुंचकर एक-एक छूटे हुए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में बढ़ाने का काम करें। *संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष गोविंद चौबे ने कहा* घोरावल,रॉबर्ट्सगंज,ओबरा और जिला कार्यकारणी के पदाधिकारी हम लोगों को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल, उत्तर प्रदेश प्रभारी मा0 संजय सिंह जी ने के विचारो को हर जन तक पहुंचाए। *पंचायत प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दिनेश पटेल* ने कहा मोदी योगी में न किसान, न मजदूर खुशहाल है, अच्छे दिन के नाम पर सबसे बुरे दिन ला चुके हैं।आज के कार्यक्रम में रामजी सिंह मौर्य जिला संरक्षक, राजेश सिंह जिला उपाध्यक्ष, तौकीर अहमद खान जिला उपाध्यक्ष, बृजेश कनौजिया विधानसभा अध्यक्ष ओबरा, विनोद कुमार शर्मा जिला सचिव यूथ विंग, वशिष्ठ जी वरिष्ठ सदस्य, अशोक कुमार सिंह, अनवर अली अंसारी जिला महासचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, विनोद कुमार चौधरी, रविंद्र कुमार वाल्मीकि श्रम प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, रोहित कुमार यादव जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, रिजवान खान गाजी जिला अध्यक्ष माइनॉरिटी, मनोज कुमार पनिका, अनुज कुमार, मोहम्मद इमामुल होदा, दिनेश कुमार जायसवाल, शमशाद अहमद, बेबी सिंह महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष, रामकांत पनिका, सतीश कुमार सिंह उपाध्यक्ष विधानसभा घोरावल, रमेश, इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सहित कई आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे l

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular