Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurत्यौहारों के मौसम में विद्युत विभाग की अकर्मण्यता के चलते जनता बेहाल...

त्यौहारों के मौसम में विद्युत विभाग की अकर्मण्यता के चलते जनता बेहाल : बु.वि.सेना

अवधनामा संवाददाता

मामूली फाल्ट होने पर घंटो बिजली गायब रहती है
अधिशासी अभियन्ता विद्युत अपने कर्तव्यों का सही पालन नहीं कर रहे हैं

ललितपुर। स्थानीय कम्पनी बाग में बु.वि.सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक में दीपावली त्योंहार के मद्देनजर विद्युत विभाग की अकर्मण्यता को लेकर रोष व्यक्त किया गया। इस मौके पर विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सेना प्रमुख ने कहा कि महत्वपूर्ण त्योहारों के मौसम में मामूली फाल्ट होने पर पूरी रात-रात भर बिजली गायब रहती है। दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार के समय जनता जहां घरों की सफाई, पुताई आदि कामों में व्यस्त हैं लेकिन बिजली की आँख-मिचौनी के कारण व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। कहा कि फाल्ट होने और मरम्मत होने की स्थिति का पता लगाने के लिए जनता जब विभाग द्वारा दिये गये मोबाइल पर फोन करती है तो विद्युत विभाग के संवेदनहीन जिम्मेदार कर्मचारी और अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं और परेशान नागरिक मन मसोस कर रह जाते हैं। यहां तक कि अधिशासी अभियन्ता को भी फोन लगाने पर उनका फोन भी नहीं उठता है। अब ऐसी स्थिति में जनता अपनी गुहार किससे लगाये। उन्होंने कहा कि ऊपर से तो भरपूर बिजली जिले को मिल रही है परंतु ट्रान्सफार्मरों का उचित रखरखाव, मेन्टीनेन्स और स्थानीय फाल्ट के कारण बिजली घंटो तक गायब रहती है। यह भी कहा कि विद्युत विभाग में मेन्टीनेन्स स्टॉफ की भारी कमी है। स्टॉफ की कमी के कारण जो फाल्ट लगभग आधा घंटे में दूर हो जानी चाहिए उसको दूर करने में चार पांच घंटे या कभी कभी पूरी रात लग जाती है। विद्युत विभाग को चेतावनी दी है कि वो अपनी अकर्मण्यता से बाज आकर अपने दायित्वों का उचित प्रकार से पालन करते हुए निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में बु.वि.सेना उग्र आन्दोलन छेडऩे के लिए बाद्ध हो जायेगी। बैठक में राजमल बरया, कदीर खां, राजकुमार कुशवाहा, बी.डी. चन्देल, प्रदीप, रामप्रकाश झा, रविकान्त गौतम, प्रकाश झा, जगदीश झा, रामप्रताप, संजू राजा, फूलसिंह, महिपाल, जाकिर, शंकर कुशवाहा, देवेन्द्र राजा, रोहित कुशवाहा, अमरसिंह बुन्देला, विनोद साहू, भैय्यन कुशवाहा, हनुमत, पुष्पेन्द्र शर्मा, अनिल अहिरवार, खुशाल बरार, नन्दराम कुशवाहा, गफूर खां, टिंकू सोनी, अमित जैन, कामता शर्मा आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular