Monday, February 16, 2026
spot_img
Homekhushinagarबच्चों के अंदर अपार प्रतिभाएं भरी हुई है, इन्हे निखारने की जरूरत...

बच्चों के अंदर अपार प्रतिभाएं भरी हुई है, इन्हे निखारने की जरूरत है: नवरंग

अवधनामा संवाददाता

खेल कूद प्रतियोगिता में मेधावी छात्रों को चेयरमैन ने किया सम्मानित

कंपोजिट विद्यालय सिरसिया के बच्चों ने 28 मेडल पाकर नाम रोशन किया

मथौली बाजार, कुशीनगर। कस्बे के वार्ड नंबर 9 (सिरसिया) स्थित कंपोजिट विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें पिछले दिनों हुए ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में दौड़, खोखो, पीटी में अच्छा प्रदर्शन कर मेडल प्राप्त किए थे जिन्हे गुरुवार को नगर अध्यक्ष नवरंग सिंह ने विद्यालय ने इन सभी बच्चों को अलग से मेंडल व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

बच्चों को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष नवरंग सिंह ने कहा कि बच्चों के अन्दर अपार खेल प्रतिभाएं भरी हुई है। इसे बेहतर अवसरों के माध्यम से निखारने की जरूरत है। आज ये बच्चे ब्लॉक स्तर पर मेंडल पाए है। आगे इनका संघर्ष रहा तो प्रदेश से लेकर देश स्तर पर गोल्ड मेडल पाकर नाम रोशन करेंगे। इन सभी मेधावी बच्चों के साथ मेरी शुभकामनाएं है। इस मौके पर कुल 19 बच्चों को मेडल और नगद पुरस्कार देकर हौंसला अफजाई किया गया। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक सर्वेशर कुमार त्रिपाठी ने किया। प्रधानाध्यापक प्रदीप गुप्ता ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। जो बच्चे मेडल पाए है उसमें आंचल सिंह, अभिषेक भारती, अंश प्रजापति, अनामिका, गरिमा यादव, मोनिका साहनी, काजल आदि शामिल है। बता दें कि उक्त विद्यालय के बच्चों ने कुल 28 मेडल पाकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस मौके पर शिक्षक अरविंद कुमार मिश्रा, गौरव कुमार, विजय बहादुर यादव, अभिषेक कुमार गुप्ता, कृष्ण कुमार गुप्ता, मंजू सिंह, मैना देवी, परवीन खान, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular