Wednesday, April 1, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaसरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रन फार यूनिटी का हुआ...

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रन फार यूनिटी का हुआ आयोजन

अवधनामा संवाददाता

सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन चरित्र का अध्ययन हमें अखण्डता व एकता का पाठ पढ़ाता है:वेद प्रकाश गुप्ता

अयोध्या। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रन फार यूनिटी का आयोजन महानगर कमलेश श्रीवास्तव की अगुवाई में किया गया। गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण के उपरान्त रन फार यूनिटी रवाना हुई। गांधी पार्क से निकलने के बाद इसका चौक स्थित शहीद स्मारिका पहुंचने के उपरान्त समापन हुआ।विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन चरित्र का अध्ययन हमें अखण्डता व एकता का पाठ पढ़ाता है। हम उन्हे लौह पुरुष के रुप में याद करते है।महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल को देश की एकता व अखण्डता के लिए शिल्पकार की भूमिका में उन्हें याद करते है। स्वतंत्रता के बाद रियासतों के बटे भारत को एक करके उसे आंतरिक रुप से उन्होनें मजबूत किया। उनकी जयंती पर हम भारत की एकता व अखंडता के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने का संकल्प लेते है।पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव को आत्मसात करते हुए सरकार लगातार काम कर रही है। सरदार पटेल की जयंती पर हम उनके सपनों के भारत निर्माण का संकल्प लेते है।युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देशी रियासतों का एकीकरण करके अखंड भारत निर्माण में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, शक्ति सिंह, शैलेन्द्र कोरी, प्रतीक श्रीवास्तव, परमानंद मिश्र, वासुदेव मौर्या, तिलकराम मौर्या, रीना द्विवेदी, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, राजकुमार वर्मा, देवता पटेल, रामप्रीत वर्मा, राम भजन वर्मा, अमल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular