Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurमां कर्मा युवा सेवा समिति के तत्वाधान दशहरा मिलन समारोह संपन्न

मां कर्मा युवा सेवा समिति के तत्वाधान दशहरा मिलन समारोह संपन्न

अवधनामा संवाददाता

रक्तदान, मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह व जरूरतमंदों को हरसंभव मदद का रहा मुख्य उद्देश्य

ललितपुर। नगर के गांधी नगर नई बस्ती स्थित श्री श्री 1008 श्री राधाकृष्ण मंदिर साहू समाज में दशहरा मिलन समारोह मां कर्मा युवा सेवा समिति के तत्वाधान में एवं साहू समाज के पूर्व अध्यक्ष पर्वतलाल साहू की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें समाज के विभिन्न समाजसेवियों द्वारा अपने अपने विचार रखे गये। शिक्षक अरविन्द साहू ने कहा कि घर-घर से सहयोग राशि ले जिससे समाज जुड़े। रामस्वरूप साहू ने अपने विचार रखते हुये कहा कि रक्तदान के लिए समाज के लोगों में जागरूकता किया जाये। अशोक बाबूजी ने कहा कि समिति की बैठक तिथि व समय पर तय होना चाहिए। समिति को समाज के समस्त कार्यो में सहयोगी बने। साहू समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह तय कर उनका सम्मानित किया जाये, जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर है व जरूरतमंदों की हर संभव मदद करने पर जोर दिया गया। साथ ही समाज से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर विचार मंथन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन धु्रव साहू ने किया एवं आभार हरीकिशन साहू ने व्यक्त किया। इस दौरान राजकुमार साहू, रमेश साहू, रूपेंद्र साहू, नरेंद्र कुमार साहू, हरीकिशन साहू, रामकिशोर साहू, रामू साहू, राकेश साहू, संतोष साहू चंदेरी वाले, अजय साहू, डा.आशीष साहू, मुकेश साहू एड., रविन्द्र साहू, परशुराम साहू, अयोध्या प्रसाद साहू, केशव प्रसाद साहू, रविशंकर साहू, बृजेश साहू, सुनील कुमार साहू, राजेंद्र कुमार साहू, अशोक कुमार साहू, सुनील साहू, रामचरन, प्यारेलाल साहू, लक्ष्मण प्रसाद साहू, मनोहर साहू, लखन साहू, आनंदी साहू, छक्कीलाल साहू, अरविन्द कुमार साहू, प्रमोद कुमार साहू, अशोक कुमार साहू, पत्रकार देवेंद्र साहू सहित सैंकड़ों युवा मौजूद रहे।
फोटो-पी2

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular