विकसित भारत के निर्माण में मील का पत्थर है नारी शक्ति वंदन अधिनियमः वंदना गुप्ता

0
164

अवधनामा संवाददाता

नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का हुआ आयोजन

तिंदवारी (बांदा)। भाजपा की मोदी सरकार द्वारा लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास करने के उपलक्ष में तिंदवारी विधानसभा के नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रियंका रावत ने भारी संख्या में उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए इसे विकसित भारत के निर्माण में मील का पत्थर करार दिया।
तिंदवारी कस्बे के एस एस पैलेस में रविवार को महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता की अध्यक्षता, पूर्व चेयरमैन विनोद जैन के संयोजकत्व तथा ब्लाक प्रमुख दीप शिखा सिंह के अयोजकत्व में आयोजित तिंदवारी विधानसभा के नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में मुख्य अतिथि भाजपा की प्रदेश महामंत्री तथा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की प्रभारी प्रियंका रावत ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम व्यापक विजन वाला कानून है। इस कानून की ताकत से परिवार से लेकर समाज तक हर स्तर पर महिलाओं को आगे बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। नारी को आगे बढ़ाने के लिए किसी के सहयोग की जरूरत ना पड़े और सांस्कृतिक मूल्यों को भी मजबूत करने के लिए इस कानून का नाम नारी शक्ति वंदन अधिनियम रखा गया है। नारी सशक्तिकरण को सुनिश्चित करता यह बिल लोकतन्त्र के प्रति आमजन के विश्वास को और अधिक मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की सनातन संस्कृति को देश के लोकतंत्र में चरितार्थ कर दिखाया है। इस अवसर में उपस्थित भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष तथा जिला प्रभारी कमलावती सिंह ने कहा कि रानी दुर्गावती की जन्म धरा पर आज भारी संख्या में उपस्थित नारी शक्ति इस बात का प्रमाण है कि आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में मोदी जी को पुनरू प्रधानमंत्री बनने में महिलाएं विशेष योगदान करेंगी। उन्होंने कहा कि ष्देश की नारी को कितना जानती हैं, जो सुहाग के लिए यमराज से भी लड़ जाती हैंष्। नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक ऐसा निर्णय है जिससे नारी शक्ति को सही मायने में अधिकार मिलेगा।प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने नारी सुरक्षा, नारी सम्मान तथा नारी स्वावलंबन के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत 8.99 करोड़ लोगों को जागरूक किया है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम नारी शक्ति को उसका अधिकार देने वाला यह अभूतपूर्व निर्णय एक विकसित, समर्थ एवं समृद्ध भारत के निर्माण का मुख्य स्तंभ बनेगा। भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को एक तिहाई सीटों पर आरक्षण प्रदान किया जाएगा अर्थात 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जाएगी। सम्मेलन का कुशल संचालन अर्चना भारती द्वारा किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने फूल नहीं चिंगारी है, यह भारत की नारी है नारा बुलंद किया।
इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य मंजू देवी तथा रेखा सिंह, मुन्नी देवी, ममता त्रिपाठी, अर्चना शुक्ला, अभिलाषा मिश्रा,सुधीर सिंह चेयरमैन, जसपुरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेश निषाद, तिंदवारी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह, हेमलता वर्मा, मालती दीक्षित, राखी सिंह, सरोज सोनी, उत्तम सक्सेना, दिलीप गुप्ता, मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, मंडल संयोजक आलोक मिश्रा, अमित निगम, आशीष मिश्रा, अनूप सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here