Friday, April 3, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLakhimpurराज्य मंत्री ने मंडी समिति में लगे धान क्रय केदो का किया...

राज्य मंत्री ने मंडी समिति में लगे धान क्रय केदो का किया औचक निरीक्षण

अवधनामा संवाददाता

मोहम्मदी खीरी- मंत्री/क्षेत्रीय विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर के सरकारी धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जहां कुछ खामियां मिलने पर उन्होंने मंडी कर्मियों को व्यवस्था दुरुस्त करने निर्देश देने के साथ ही किसानो को कोई भी समस्या नही आनी चाहिए मंत्री/विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने मंडी समिति में लगे सरकारी क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। नमी मानक के अनुरूप धान की नमी के बारे में भी जानकारी ली विधायक ने बताया कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि प्रत्येक अन्नदाता को फसल का पूरा दाम मिले, जिसके लिए सरकार प्रयत्नशील है। किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष सौरव गुप्ता, सुशील त्रिवेदी,सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular