Friday, February 20, 2026
spot_img
Homekhushinagarजाम से हांफता मथौली कस्बा, जाम में फंसी एंबुलेंस

जाम से हांफता मथौली कस्बा, जाम में फंसी एंबुलेंस

अवधनामा संवाददाता

मथौली बाजार, कुशीनगर। कस्बे में अतिक्रमण का जाल दिन प्रतिदिन फैलता जा रहा है। शुक्रवार को भारी जाम के चलते सरकारी एंबुलेंस फंस गई। दोनों तरफ वाहनों का लम्बा कतार लग गया। काफी मशक्कत के बाद जाम समाप्त हुआ तब जाकर एंबुलेंस निकली। लेकिन स्थानीय प्रशासन अतिक्रमण और जाम हटवाने में हमेशा से नाकाम रही है। चूंकि मुख्य चौराहे से मात्र सौ मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी भी है।

बता दें कि कस्बे के मुख्य सड़को के दोनों तरफ सुंदरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। नवरात्र का समय चल रहा है। श्रद्धालु देवी देवताओं की मूर्ति ट्रेक्टर–ट्राली से ले जा रहे है। इस बीच सड़क पर दोनों तरफ बेतरतीब वाहन और ठेले, खुमचे आदि लगने से सड़क सर्करा हो जा रही है जिससे आए दिन जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। शुक्रवार को 4 बजे भीषण जाम लग गई जिसमें सरकारी एंबुलेंस फंस गई। करीब 20 मिनट तक एंबुलेंस जाम में फंसी रही। उक्त चौराहे पर यातायात पुलिस न होने से हमेशा जाम की समस्या नगरवासियों को झेलना पड़ता है। इतना ही नही टेंपू चालक मुख्य चौराहे को अवैध स्टेंड बना लिए है जिससे जाम और बढ़ जाती है। वहीं स्थानीय पुलिस प्रशासन इस मामले को लेकर चुप्पी साधे हुई है। हां शाम होते ही गश्त कर फोटो जरूर खिंचवा लेती है। इन्हे शायद बड़ी घटना का इंतजार है। नगर के लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द अतिक्रमण हटवाने की मांग किया है।

इस संबंध प्रभारी थानाध्यक्ष कप्तानगंज सूर्यभान यादव ने बताया कि त्योहार का समय चल रहा है। लोगों की भींड ज्यादे हो जा रही है जिससे जाम की समस्या उत्पन्न हो जा रही है। जल्द ही जाम की समस्या से निपटारा मिल जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular