Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurअग्रवाल मारवाड़ी महिला मण्डल ने की भजन संध्या

अग्रवाल मारवाड़ी महिला मण्डल ने की भजन संध्या

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस एवं अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल मारवाड़ी महिला मंडल ने भजन संध्या का आयोजन किया। प्रथम सभी ने मां दुर्गा एवं महाराज अग्रसेन का पूजन अर्चन किया। तत्पश्चात मंडल की कुछ सदस्यों ने महाराजा अग्रसेन द्वारा किए गए सामाजिक उत्थान के कार्यों पर अपने अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही अग्रवाल समाज का देश के आर्थिक एवं व्यवसायिक क्षेत्र में किस तरह योगदान हैं, उस पर भी विचार व्यक्त किए गए। तत्पश्चात भजनों का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें सभी महिलाओं ने बहुत उत्साह के साथ अपनी सहभागिता की। शशि शर्मा एवं शर्मिलाजी ने भजनों द्वारा पूरा वातावरण भक्तिमय बना दिया। भजन संध्या में अध्यक्षा पूनम बंसल, सचिव अलका अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, मोना बंसल, मृदुला महेश्वरी, अंजना अग्रवाल, मानसी अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, प्रमिला ओसवाल, नीना ओसवाल, दीपाली अग्रवाल, कविता अग्रवाल, मोहिनी अग्रवाल, राजकुमारी देवी इत्यादि उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular