Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaस्व ओंकार सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेरणा ले :स्वामी चिरंजीव...

स्व ओंकार सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेरणा ले :स्वामी चिरंजीव नारायण

अवधनामा संवाददाता

प्रथम पुण्यतिथि पर ओंकार सिंह के मूर्ति का अनावरण

पूरा बाजार -अयोध्या। शिक्षाविद समाज विचारक संवेदनशीलता की प्रतिमूर्ति प्रबल व्यक्तित्व के धनी राज बहादुर सिंह स्मारक इंटर कॉलेज मडना के संस्थापक स्वर्गीय ओंकार सिंह की प्रथम पुण्यतिथि राज बहादुर सिंह स्मारक इंटर कॉलेज मड़ना में समारोह पूर्वक मनाई गई प्रख्यात ज्योतिषाचार्य स्वामी चिरंजीव नारायण जी महाराज ने स्व ओंकार सिंह की मूर्ति का अनावरण किया ।समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि स्वामी चिरंजीवी नारायण जी महाराज ने ओंकार सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना होगा विशिष्ट अतिथि पूरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेंद्र सिंह ने कहा कि ओंकार सिंह के पद चिन्हो पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी उन्होंने कहा कि हर्ष की बात है कि ग्रामीण क्षेत्र में ओंकार सिंह ने जो शिक्षा की अलख जगायी है उसका दायित्व उनके पुत्र जितेंद्र कुमार सिंह बखूबी निभा रहे हैं ।इस अवसर पर ओंकार सिंह के दर्जनों साथियों को शाल देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में पूर्व शिक्षक शेषराज सिंह पूर्व बैंक प्रबंधक जंग बहादुर सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर सिंह मुन्ना कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष गुरु प्रसाद सिंह भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कालिका सिंह विजय प्रताप सिंह भाजपा के मंडल अध्यक्ष नंदकुमार सिंह प्राचार्य डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी पूर्व प्रधान ओम प्रकाश यादव प्रधानाचार्य शीलधर सिंह संतोष सिंह धीरेंद्र कुमार सिंह वीरेंद्र कुमार सिंह नेवी स्वर्गीय ओंकार सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व को सराहा कार्यक्रम के आयोजक जितेंद्र कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि व क्षेत्रीय गणमान्य लोगों तथा उपस्थित ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular