Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaप्राचीन मठ-मंदिर, आश्रम व पौराणिक कुण्डों को भव्य बनाने में जुटी योगी...

प्राचीन मठ-मंदिर, आश्रम व पौराणिक कुण्डों को भव्य बनाने में जुटी योगी सरकार

अवधनामा संवाददाता

रामनगरी के प्राचीन 37 मठ-मंदिरों, आश्रमों व पौराणिक कुण्डों का हो रहा कायाकल्प

अयोध्या। राम मंदिर निर्माण के साथ-साथ राम नगरी के प्राचीन मठ-मंदिरों एवं आश्रमों व पौराणिक कुण्डों का योगी सरकार कायाकल्प करा रही है। अयोध्या धाम को विश्वस्तरीय धार्मिक एवं पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने के साथ अयोध्या की प्राचीनता व भव्यता को फिर से निखारने एवं स्थापित करने के दृष्टिगत अयोध्या धाम का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। अयोध्या धाम में श्रीराम मंदिर निर्माण के साथ ही अयोध्या धाम में स्थित विभिन्न ऐतिहासिक एवं पौराणिक मठ–मंदिरों आश्रमों, भवनों, कुंडों को उनकी प्राचीन वास्तुकला को संजोने–संवारने का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। इसके लिए अयोध्या व उसके आसपास के विभिन्न पौराणिक एवं ऐतिहासिक कुण्डों, मठ-मंदिरों, आश्रमों एवं पर्यटन स्थलों का विकास एवं निर्माण किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद के 37 धार्मिक स्थलों के फसाड ट्रीटमेंट एवं पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं के विकास/निर्माण कार्य के लिए प्रदेश की योगी सरकार ने 68.80 करोड़ रुपये का बजट उप्र राज्य पर्यटन विकास निगम को उपलब्ध कराया है।
इन मंदिरों को होगा कायाकल्प
जानकी घाट, बड़ा स्थान, दशरथ भवन मंदिर, मंगल भवन, अक्षरी मंदिर, राम कचहरी मंदिर, सियाराम किला, दिगम्बर अखाड़ा, तुलसी चौराहा मंदिर, भारत किला मंदिर, हनुमान मंदिर, कालेराम मंदिर, नेपाली मंदिर, चित्रगुप्त मंदिर, विश्वकर्मा मंदिर, छोटी देवकाली मंदिर, मौर्य मंदिर, राम गुलेला मंदिर, करतलिया बाबा मंदिर, तिवारी मंदिर, वेद मंदिर, मणिराम दास छावनी मंदिर, बरेली मंदिर, रंग महल मंदिर, टेढ़ीयाती महादेव मंदिर, राम पुस्तकालय मंदिर, विद्या देवी मंदिर, देवीकाली कुण्ड मंदिर, रत्न सिंहासन मंदिर सहित 37 पौराणिक मंदिरों/आश्रमों व पौराणिक कुंड शामिल हैं।
इस प्रकार होगा जीर्णोद्धार
पौराणिक कुंड के बिल्डिंग एवं आर्ट संरक्षण कार्य के साथ ही पेंटिंग, लाइटिंग अरेस्ट्रो, फसाड ल्यूमिनेशन, विजिटर एमिनिटीज टाॅयलेट, क्लाक रूम, ड्रिंकिंग वाटर एण्ड शू रेक, स्ट्रीट फर्नीचर ,स्ट्रीट लाइट, बेंचस, डस्टबिन, रेलिंग फुटपाथ, सीसीटीवी आदि कार्य कार्यदायी संस्था उप्र राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड की ओर से कराया जा रहा है।
मंदिरों के जीर्णोद्धार को लेकर क्या बोले डीएम
कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया है कि सभी 37 मंदिरों एवं कुण्डो व आश्रमों का जीर्णोद्धार दिसंबर माह तक पूरा कर लिया जाय। अयोध्या धाम के इन पौराणिक स्थलों के पुनरुद्धार का कार्य उनकी ऐतिहासिक वास्तुकला को संजोते हुए तत्कालीन समय में प्रयोग किये गये निर्माण सामाग्रियों चूना, सुर्खी आदि का प्रयोग करते हुए ही रेनोवेट किया जा रहा है। इसी के साथ ही इनके प्रवेश द्वारों पर चित्रकारी भी की जाएगी। वहां परआधुनिक फसाड लाइटिंग की जाएगी। जीर्णोद्धार किये जा रहे सभी पौराणिक स्थलों, मठ-मंदिरों एवं आश्रमों में साइनेज भी लगाये जायेंगे। जिस पर उनके पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्वों एवम् मूल्यों को उकेरा जायेगा। इसी प्रकार चरणबद्ध तरीके से अयोध्या धाम के अन्य ऐतिहासिक महत्व के पौराणिक स्थलों का जीर्णोद्धार किया जायेगा।नितीश कुमार, डीएम अयोध्या

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular