अवधनामा संवाददाता
देवा बाराबंकी। प्रधानमंत्री की हृदय इच्छा के अनुसार संपूर्ण भारतवर्ष में चल रहे अभियान मेरा माटी मेरा देश के अंतर्गत आज भी आयोजन हुआ। देवा नगर पंचायत के 12 वार्ड में हुए कलश यात्रा अभियान को पूरा करने के बाद समस्त वार्डो से एकत्र किए हुए कलश को आज नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सीएल तिवारी को सौंपा गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केंद्र संयोजक, पूर्व सभासद विशाल सोनी व श्रीपाल सिंह लोधी बूथ अध्यक्ष जितेंद्र निगम रामु राठौर दिनेश कश्यप, मोईद अहमद सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





