Homekhushinagarनशेड़ी पति ने पत्नी को कुदाल से काटकर मार डाला

नशेड़ी पति ने पत्नी को कुदाल से काटकर मार डाला

अवधनामा संवाददाता

नशे की हालत में हमेशा पत्नी से करता था विवाद, रोकने पर वारदात को दिया अंजाम
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनकटा गांव का मामला
कुशीनगर। जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है।  यहां पत्नी द्वारा नशेड़ी पति को नशा करने से रोकने पर जान से हाथ धो बैठी। नशेड़ी ने पत्नी को कुदाल से काटकर मार डाला। मामला कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनकटा गांव का है। आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के दौरान कमरे से खून से सनी कुदाल मिली।
मिली जानकारी के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपने पत्नी को कुदाल से काटा डाला जिसका इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस ने महिला को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर पहुंचाया जहां महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। हमले में मृतिका प्रमिला के हाटा थाना क्षेत्र के गांव अवरवां निवासी बड़े भाई पन्नेलाल के अनुसार पिता रामप्रीत ने वर्ष 2000 के करीब प्रमिला की शादी दान दहेज देकर बनकटा निवासी बाबूलाल के बड़े लड़के संजय के साथ किया था। संजय प्रसाद नशे का आदी था जो आए दिन नशे की हालत में पत्नी से विवाद करता रहता था। सोमवार को भोर में 4:00 बजे पत्नी छत पर अपने छोटे लड़के सत्यम के साथ सोई थी। बारिश होने पर दोनों मां बेटा नीचे आ गए। सत्यम घर में जाकर सो गया। इतने में पहले से घात लगाए संजय ने कुदाल से पत्नी के सर और गर्दन पर प्रहार कर दिया। पत्नी प्रमिला मरणासन्न होकर जमीन पर गिर गई तथा छटपटाने लगी। चीख पुकार सुनकर छोटा लड़का सत्यम अपने पिता की ओर दौड़ा, भोर का समय था। सभी लोग सोए थे। इसका फायदा उठाकर संजय भाग खड़ा हुआ। तभी किसी ने घटना की जानकारी 112 नंबर पुलिस को सूचना दी।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने 38 वर्षीय प्रमिला को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर पहुंचाया। प्रमिला के बड़े भाई पन्नेलाल ने बताया संजय नशे का आदी है। मेरी बहन प्रमिला का 45 वर्षीय पति संजय को नशा करने से रोकती थी जिसको लेकर आए दिन संजय मेरी बहन को मारता पीटता रहता था। जिसका कई बार पंचायत भी हुआ था। प्रमिला के बड़े लड़के सूरज व मझले शिवम इस समय रोजी रोजगार के सिलसिले में हैदराबाद में है।
इस संबध में कप्तानगंज प्रभारी थानाध्यक्ष सूरजभान यादव ने बताया अभी तहरीर नही मिली है। महिला का मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गई है। प्रमिला के मायके के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular