Monday, May 12, 2025
spot_img
Homekhushinagarसामूहिक दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

अवधनामा संवाददाता

चार युवकों द्वारा नाबालिग से चलती कार में दुष्कर्म का मामला

 

कप्तानगंज, कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग लड़की को अगवा कर चार युवकों द्वारा चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बता दें कि उक्त थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग लड़की को बीते 9 सितंबर को गांव के ही चार युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए लड़की के पिता ने कप्तानगंज थाने में तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया था। तहरीर मिलने के बाद कप्तांगज पुलिस कार्यवाई करने के बजाय 15 दिनों से पचाने की कोशिश कर रही थी। चूंकि लड़की के पिता ने इस मामले में दो बार तहरीर दे चुका था। जब कार्यवाई नही हुई तो पीड़ित ने फिर 24 सितम्बर बीते रविवार को भी थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाया था। उसी दौरान किसी ने लड़की को कार में बठाते वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया। विडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस आनन फानन में केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को रात में ही गिरफ्तार कर लिया। उधर लड़की का बयान दर्ज कर मेडिकल परीक्षण हेतु भेज दिया गया। थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 442/2023 धारा 365/442/376डी भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त कयामुद्दीन पुत्र खुर्शीद, जहांगीर पुत्र जहीद खान व सिकन्दर अली पुत्र वकील अली निवासीगण मलुकही थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर को मलुकही बाजार से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह थाना कप्तानगंज, सूर्यभान यादव, इतेश कुमार, रमेश पाल, प्रिती शाह शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular