जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में जन सामान्य की शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में कुल 91 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का जिलाधिकारी ने मौके पर ही त्वरित निस्तारण कर दिया।
शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम, खंड विकास अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों के साथ वर्चुअल/जूम ऐप के माध्यम से बैठक की और तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने कार्यालयों में नियमित जनसुनवाई करें और जन समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। साथ ही, जनसुनवाई, आईजीआरएस और अन्य माध्यमों से प्राप्त प्रकरणों का मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर समयबद्ध आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।





