Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomeInternationalनागालैंड जेल से हत्या के दोषियों सहित 9 कैदी फरार

नागालैंड जेल से हत्या के दोषियों सहित 9 कैदी फरार

कोहिमा। नागालैंड की मोन जिला जेल से कम से कम नौ कैदी फरार हो गए हैं और उनका पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक फरार हुए 9 कैदियों में दो कैदी सजायाफ्ता हैं, जबकि 7 कैदी अंडर ट्रायल हैं। इन 7 बंदियों के केस में कोर्ट ने अभी तक कोई सजा नहीं सुनाई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये सभी 9 कैदी जेल की लोहे की सलाखों और हाथों की हथकडिय़ों को तोड़कर जेल से फरार हो गए हैं, जिसकी तलाश की जा रही है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि कैदियों में विचाराधीन कैदी और हत्या के दोषी शामिल हैं, वे किसी तरह अपने सेल की चाबियां हासिल करने के बाद शनिवार तड़के भागने में सफल रहे। मोन थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने कहा, पुलिस ने विस्तृत तलाशी अभियान शुरू किया है, लुक आउट नोटिस जारी किया है और संबंधित एजेंसियों को सतर्क किया है।
अधिकारी ने कहा कि कैदियों की ग्राम सभाओं को भी पुलिस से संपर्क करने के लिए कहा गया है, अगर जेल से भागे लोगों के बारे में कोई जानकारी मिलती है।
सभी थानों में कैदियों की फोटो हुई सर्कुलेट
इस मामले में पुलिस ने मोन कोतवाली में मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। कैदियों को पकडऩे के लिए पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी गई है। सभी थानों में कैदियों की तस्वीर सर्कुलेट कर दी गई है, जिससे इनकी पहचान आसानी से हो सके। पूरे शहर में इनकी तस्वीरें चिपका दी गई हैं। जेल से भागे लोगों के बारे में कोई जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है।
मंडोर जेल से भाग गया था कैदी
इससे पहले राजस्थान के जोधपुर में स्थित मंडोर खुली जेल से भी ऐसा ही मामला सामने आया था। इसी महीने मंडोर खुली जेल में सजा काट रहा एक हत्यारा फरार हो गया था। शाम को हाजिरी लेते समय कैदी के फरार होने की जानकारी मिली थी। हालांकि पुलिस ने दो दिन में फरार कैदी को धर दबोचा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular