Wednesday, March 25, 2026
spot_img
HomeInternationalअमेरिका के कैलिफोर्निया में चीनी न्यू ईयर फेस्टिवल में गोलीबारी, 9 लोगों...

अमेरिका के कैलिफोर्निया में चीनी न्यू ईयर फेस्टिवल में गोलीबारी, 9 लोगों की मौत

मोंटेरे पार्क। अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत के लॉस एंजिलिस से अंधाधुंध गोलीबारी की खबर सामने आ रही है। इस गोलीबारी में 9 लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है। पुलिस ने बताया कि लॉस एंजिलिस के पूर्व में स्थित मोंटेरे पार्क में चीनी चंद्र नववर्ष समारोह के बाद शनिवार देर रात गोलीबारी की घटना हुई। जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, पुलिस जांच में जुटी हुई है।
कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बताया गया है कि यह मामला रंगभेद से जुड़ा है। स्थानीय लोगों और एशियन कम्युनिटी के बीच हिंसा हुई। इसमें 17 साल का चीनी मूल का एक युवक भी मारा गया है। कुछ देर में पुलिस इस बारे में बयान जारी कर सकती है। मोंटेरी पार्क की आबादी करीब 60 हजार है। इनमें 65 प्रतिशत एशियन अमेरिकन हैं। इनमें भी ज्यादातर आबादी चीनी मूल के लोगों की है।
शहर में रहती है एशियाई आबादी
लॉस एंजिलिस काउंटी शेरिफ विभाग के सार्जेंट बॉब बोस ने बताया कि यह गोलीबारी मोंटेरे पार्क के गारवे एवेन्यू में हुई। एक व्यक्ति ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। 60,000 निवासियों वाले शहर मोंटेरे पार्क में बड़ी संख्या में एशियाई आबादी रहती है। यह शहर लॉस एंजिल्स से करीब 16 किलोमीटर दूर है।
गोलीबारी वाले स्थान के पास में स्थित एक रेस्त्रां के मालिक सेउंग वोन चोई ने बताया कि तीन लोग उनके रेस्त्रां में आ गए और उन्हें दरवाजा बंद करने के लिए कहा। इस दौरान लोगों ने सेउंग वोन चोई को बताया कि मशीन गन लिए हुए एक शूटर के पास कई राउंड की गोलियां भी मौजूद थी। रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार गोलीबारी की घटना रात 10 बजे हुई।
फ्लोरिडा में 8 लोग हुए थे घायल
इससे पहले फ्लोरिडा के फोर्ट पियर्स में गोलीबारी की घटना हुई थी। जिसमें कम से कम 8 लोग घायल हो गए थे। फोर्ट पियर्स के इलौस एलिस पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में लाइव म्यूजिक, बच्चों के लिए कई तरह के खेलों का भी आयोजन किया जा रहा था। इसी दौरान गोलीबारी हुई थी।
‘स्काय न्यूजÓ ने लोकल अथॉरिटीज के हवाले से खबर दी है कि घटना के वक्त बहुत तेज आवाज में म्यूजिक चल रहा था, लिहाजा काफी देर तक तक तो ये ही समझ नहीं आया कि आतिशबाजी हो रही है या फायरिंग। कुछ देर बाद घायल लोगों को भागते देखा गया, तब जाकर सच्चाई का पता चला।
पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त कई हजार लोग मौजूद थे। इसलिए मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। यहां दो दिन का फेस्टिवल चल रहा था। इसके पहले भी इस इलाके में लोकल व्हाइट सोसाइटी और एशियन कम्युनिटी के बीच हिंसा हो चुकी है। पिछले साल ऐसी ही एक घटना में 5 लोग मारे गए थे।
मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक मरने वालों का आंकड़ा बहुत तेजी से बढ़ सकता है। इसकी वजह यह है कि म्यूजिक के शोर में घायलों की आवाज दब गई और इस वजह से उन्हें काफी वक्त तक इलाज नहीं मिल सका। इसके अलावा वहां आधी रात को भी करीब 10 हजार लोग मौजूद थे। ऐसे में एम्बुलेंस को वहां पहुंचने में मुश्किल हुई।
यह जगह लॉस एंजिलिस से महज 10 किलोमीटर दूर एक सबअर्बन यानी उपनगरीय इलाका है। पुलिस के मुताबिक हमलावरों ने एक चीनी कपल के घर में घुसकर भी फायरिंग की है। इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। इस घर के फुटेज भी सामने आए हैं। एक चश्मदीद ने कहा- हमलावरों की दुश्मनी वहां मौजूद लोगों से नहीं, बल्कि एक चीनी कपल से थी और इस वजह से इतने लोग मारे गए।
कुछ लोगों का कहना है कि इस मामले में लोकल ड्रग्स स्मगलिंग कनेक्शन भी है। कोरोना के बाद से अमेरिका और यूरोप में चीनी नागरिकों के खिलाफ हमले तेजी से बढ़े हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular