अवधनामा संवाददाता
सहारनपुर। 83 यूपी बटालियन एनसीसी कैडेट्स ने ग्रुप कमांडर मेरठ के निर्देशानुसार आज सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के उपलक्ष में एकता दौड़ का आयोजन किया। इस दौरान कैडेटों में राष्ट्रीय एकता पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत कर सभी में देश प्रेम का जज्बा पैदा करने का काम किया।
एकता दौड़ को लेफ्टिनेंट कर्नल चंचल सिंह कपकोटी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। एकता दौड़ में 83 बटालियन एनसीसी के एडम आफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल चंचल सिंह कपकोटी ने कैडेट्स के साथ भागीदारी करके समस्त कैडेट्स का उत्साह वर्धन किया। ले.कर्नल चंचल सिंह कपकोटी ने बताया की आज की दौड़ का मुख्य उद्देश्य कैडेट्स को सामूहिक एकता के प्रति जागरूक करना रहा, जिससे वो समाज में जहां भी जाए अन्य लोगो को भी इसके बारे में प्रेरित करें। कैडेट्स बटालियन कार्यालय से रेलवे कॉलोनी, छोटी लाइन, शिवालिक नगर होते हुए बटालियन कार्यालय पहुंचे, जहां आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल के कैडेट्स ने राष्ट्रीय एकता पर एक लघु नाटिका की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में बटालियन के विभिन्न विद्यालयों की कैडेट्स, सूबेदार मेजर मोहिंद्र सिंह, चीफ ऑफीसर विनोद कुमार शर्मा, प्रथम अधिकारी ब्रिजेश पुंडीर, कैप्टन राजेश कुमार यादव, ले.अमित चौधरी, ले.गौरव शर्मा सहित बटालियन स्टाफ की भागीदारी रही।