Sunday, March 8, 2026
spot_img
HomeMarquee3217 मतदान केंद्रों पर प्रयोग की गईं 6434 मतपेटिकाएं

3217 मतदान केंद्रों पर प्रयोग की गईं 6434 मतपेटिकाएं

6434 ballot boxes used at 3217 polling stations
अवधनामा संवाददाता 
बांसी सिद्धार्थनगर। (Bansi Siddharthnagar.) जिला पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा ग्राम पंचायत सदस्य के पदों पर मतदान के लिए कुल 3217 मतदान केंद्रों पर 6434 मतपेटिकाएं प्रयोग की गईं हैं। मतदान समाप्ति के बाद सभी पोलिग पार्टियां मतपेटिकाएं जमा करने के लिए निकल पड़ी। ट्रकों बसों के जरिये पुलिस फोर्स के साथ पीठासीन अधिकारी ब्लाक क्षेत्रों में बनाए गए स्ट्रांग रूम पर पहुंचे।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को संपन्न कराने के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच देर रात तक सभी मतपेटिकाएं ब्लाकों के स्ट्रांग रूम में जमा कराईं गई। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर स्ट्रांग रूम पर फोर्स का पहरा बैठा दिया गया है जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा ग्राम पंचायत सदस्य के पदों पर मतदान के लिए 6434 मतपेटिकाएं प्रयोग की गईं हैं। मतदान समाप्ति के बाद सभी पोलिग पार्टियां मतपेटिकाएं जमा करने के लिए निकल पड़ी। ट्रकों, बसों के जरिये पुलिस फोर्स के साथ पीठासीन अधिकारी ब्लाक क्षेत्रों में बनाए गए स्ट्रांग रूम पर पहुंचे। सभी को मतपेटिकाएं जमा कर घर जाने की जल्दी थी। इसलिए केंद्रों पर मतपेटिकाएं जमा करने के लिए भीड़ लग गई। यहां लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। देर रात तक मिठवल विकास खंड की मतपेटिकाएं बांसी स्थित इंटर कॉलेज में रखी गई। इसी प्रकार बांसी विकासखंड  की रतन सेन इंटर कॉलेज, खेसरहा विकासखंड की विकास इंटर कॉलेज में जमा होती रहीं। वहीं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी निगरानी में जुटे रहे। इस दौरान पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। पुलिस सुरक्षा के बीच जमा कराई गई मत पेटियां वहीं मोके पर प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह मयफोर्स मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular