Thursday, March 19, 2026
spot_img
HomeMarqueeओवरलोड ट्रक का 60 हजार का चालान,अमेठी में परिवहन विभाग की कार्रवाई,...

ओवरलोड ट्रक का 60 हजार का चालान,अमेठी में परिवहन विभाग की कार्रवाई, दो ट्रक लेकर चालक फरार

जिले में परिवहन विभाग ने ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई की है। सूचना मिलने पर पहुंचे अधिकारियों ने एक ट्रक का 60 हजार रुपए का चालान किया, जबकि दो अन्य ट्रक मौके से भागने में सफल रहे। परिवहन प्रवर्तन अधिकारी (पीटीओ) ने भागे हुए ट्रकों का पीछा भी किया, लेकिन उन्हें पकड़ नहीं पाए।

बड़े पैमाने पर ओवरलोड ट्रक आते हैं, जहां से उनकी शिफ्टिंग होती है। ऐसी ही ओवरलोड ट्रकों की सूचना मिलने के बाद पीटीओ दिनेश रावत अपनी टीम केसाथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की गाड़ी को आता देख तीन ट्रक पीपरपुर की दिशा में भागने लगे।

पीटीओ ने कुछ दूर तक पीछा करते हुए एक ट्रक को रोका और उसका चालान किया। हालांकि, दो ट्रक पीपरपुर की ओर भागने में कामयाब रहे। पीटीओ ने लगभग 10 किलोमीटर तक उनका पीछा किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आए। बताया जा रहा है कि अमेठी में ओवरलोड ट्रकों का एक सिंडिकेट सक्रिय है, जो ट्रकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में मदद करता है।

मौरंग माफियाओं के इस नेक्सस को तोड़ने के लिए एआरटीओ महेंद्र बाबू गुप्ता के नेतृत्व में पूरा विभाग काम कर रहा है और लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस पूरे मामले पर पीटीओ दिनेश कुमार रावत ने बताया कि अमेठी-दुर्गापुर बाईपास के पास ओवरलोड ट्रकों की सूचना मिली थी, जिसकी जानकारी खनन अधिकारी द्वारा भी दी गई थी। मौके पर पहुंचने पर तीन ट्रक भागने लगे, जिनमें से एक का 60 हजार रुपए का चालान किया गया और दो ट्रक पीपरपुर की तरफ फरार हो गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular