Thursday, March 26, 2026
spot_img
HomeMarqueeमुख्यमंत्री के जन्म दिन पर 51 किलो के बुलडोजर का काटा केक

मुख्यमंत्री के जन्म दिन पर 51 किलो के बुलडोजर का काटा केक

 

सहारनपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 51 जन्म दिवस पार्टी नेताओं ने हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाते हुए उनके दीर्घायु की कामना की और 51 किलो के बुलडोजर का केक भी काटा।
शारदा नगर स्थित सिद्ध पीठ शिव मंदिर में आज पार्षद चौधरी रमन के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन बड़ी धूमधाम व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें सर्वप्रथम हवन यज्ञ किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री के दीर्घायु, स्वस्थ शरीर और उनको प्रधानमंत्री बनाने को लेकर प्रार्थना की गई। इस अवसर पर स्थानीय निवासियों ने भी हिस्सा लिया। पार्षद रमन ने बताया कि हम उन्हें केंद्र में देखना चाहते हैं और जिस प्रकार प्रदेश में उन्होंने प्रदेश को दंगा मुक्त, भयमुक्त बनाया, इसी प्रकार वह देश को भी भय मुक्त बनाएंगे और हम उनके दीर्घायु की कामना करते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रविंद्र कुमार, सीमा, रेखा, विजय कुमार, अमित कुमार, जितेंद्र, सरस्वती, लक्ष्मी, गीता आदि लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चंद्रशेखर ठकराल के नेतृत्व में 51 किलो के बुलडोजर का केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया गया और सभी को केक खिलाकर मुख्यमंत्री के दीर्घायु व स्वस्थ रहने की कामना की गयी। उन्होंने कहा कि वह इसी प्रकार देश-प्रदेश में भयमुक्त सरकार बनाएं और आगे भी इसी प्रकार कार्य करते रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक ठकराल, मुकेश कक्कड़, विनोद चौधरी, राहुल राणा, प्रदीप शर्मा, गणेश देवा, सुधीर वशिष्ठ, शुभम शंकर आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular