Monday, May 19, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhya5-5 दीप जलाकर किया गया रिहर्सल

5-5 दीप जलाकर किया गया रिहर्सल

 

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। दीपोत्सव के मद्देनजर तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। इस क्रम में रविवार को डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में विश्वविद्यालय प्रशासन ने दीपोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। रविवार को दीपोत्सव के नोडल अधिकारी व विवि सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. अजय प्रताप सिंह ने कौटिल्य प्रशासनिक भवन स्थित स्थल पर दीपोत्सव पदाधिकारियों के साथ सभी दिशा में पांच-पांच दीप जलाकर पूर्वाभ्यास किया, जिससे दीपोत्सव के दिन वालंटियर्स को दीप जलाने में असुविधा न हो। नोडल अधिकारी ने बताया कि पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन के समन्वय से 23 अक्टूबर की शाम राम की पैड़ी पर दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाया जायेगा। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशक्रम में 15 लाख दीए जलाने का लक्ष्य दिया गया है। इसी क्रम में विश्वविद्यालय की ओर से 37 घाटों पर 17 लाख दीए बिछाने व जलाने की तैयारी है। दीपोत्सव के लक्ष्य को आवासीय परिसर, सम्बद्ध महाविद्यालयों व अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं वालंटियर्स के सहयोग से प्राप्त किया जायेगा। इसके लिए लगभग 18 हजार वालंटियर्स लगाये जा रहे हैं। नोडल अधिकारी ने बताया कि राम की पैड़ी के 37 घाटों पर दीए बराबर जले, इसके लिए पांच-पांच दीए को कई दिशाओं में जलाकर रिहर्सल किया गया। रविवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में सुबह कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में दीपोत्सव के वालंटियर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया। इसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा सहित समस्त संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, निदेशक, समन्वयक व समस्त दीपोत्सव के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कुलपति के दिशा-निर्देशन में ललित कला विभाग द्वारा छठवें दिव्य दीपोत्सव 2022 की तैयारी भी की जा रही है। विभागीय शिक्षकों के निर्देशन में छात्र-छात्राएं प्रभु श्रीराम के जीवन वृत्त से लेकर विश्व प्रसिद्ध भव्य मंदिर में अवस्थापन तक की कलाकृति से प्रशिक्षित किए गए। ललित कला विभाग की डाॅ0 सरिता द्विवेदी ने बताया कि राम की पैड़ी घाट संख्या 10 पर विभाग के लगभग 145 छात्र-छात्राओं द्वारा लगभग 5 हजार वर्गफीट के क्षेत्रफल में भव्य चित्रण का कार्य किया जाएगा। इसमें 18 हजार प्रज्जवलित दीपों के साथ 3-डी प्रभाव की मनमोहन आकर्षक आकृति का निर्माण होगा। प्रभु श्रीराम कथा आधारित रमणीक चित्रण की आयोजन सचिव फाइन आर्टस विभाग की श्रीमती सरिता सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राओं को स्केचिंग कार्य के लिये प्रशिक्षित किया। चित्रण निर्माण के प्रत्येक चरण पर 5-5 छात्र-छात्राओं की टीम द्वारा कलात्मक कृति का निर्माण किया जायेगा।फाइन आर्ट्स विभाग के समन्वयक प्रो0 विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि लगभग एक कुन्तल फूल की पंखुड़ियों से रामकथा आधारित मनमोहक रंगोली एवं जीवन वृतान्त आधारित मूर्ति का निर्माण मुख्य मंच के सामने घाट संख्या 10 पर किया जायेगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular