Friday, February 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeएनसीएल में हर्षोल्लास के साथ मन रहा 39वां स्थापना दिवस समारोह

एनसीएल में हर्षोल्लास के साथ मन रहा 39वां स्थापना दिवस समारोह

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र/ सिंगरौली  मंगलवार को भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के मुख्यालय सहित सभी परियोजनाओं एवं इकाइयों में 39वां स्थापना दिवस समारोह हर्ष के साथ मनाया जा रहा है । एनसाएल मुख्यालय में स्थापना दिवस का आगाज खनिक मूर्ति पर माल्यार्पण व श्रम शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हुआ। इस दौरान निदेशक (वित्त)  रजनीश नारायण ने बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण किया।

समारोह के दौरान भूतपूर्व सीएमडी एनसीएल  एस वी चाओजी, श्र वीरेंद्र कुमार सिंह, टी के नाग, सुश्री शांतिलता साहू, एनसीएल के निदेशक (तकनीकी/संचालन)  जितेन्द्र मलिक, निदेशक (तकनीकी /परियोजना एवं योजना) श्री सुनील प्रसाद सिंह बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। साथ ही जेसीसी सदस्यगण, सीएमओएआई महासचिव व मुख्यालय के महाप्रबंधकगण एवं विभागाध्यक्ष व अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

इस दौरान अपने उद्बोधन में निदेशक (वित्त) रजनीश नारायण ने वर्तमान समय को एनसीएल का स्वर्णिम काल बताया। साथ ही कहा कि टीम एनसीएल सभी मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लगातार नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है।उन्होंने व्यावसायिक भागीदारों के योगदान को एनसीएल के विकास में महत्वपूर्ण बताया । साथ ही वैश्विक परिदृश्य के आलोक में एनसीएल युवा कर्मियों से कोयला को स्वच्छ ऊर्जा स्त्रोत बनाकर दीर्घकालिक समय में प्रासंगिक बनाने का आह्वान किया।

इसके पश्चात आयोजित संवाद सत्र में एनसीएल के भूतपूर्व नेतृत्वकर्ताओं ने टीम एनसीएल की वर्तमान प्रदर्शन की सराहना करते हुए उत्तरोत्तर शानदार प्रदर्शन के लिए जरूरी मंत्र दिए।

गौरतलब है कि 39वें स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय कार्यक्रम सांयकाल को सिंगरौली स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा जिसमें विशिष्ट क्षेत्रों व एनसीएल कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular