Sunday, March 15, 2026
spot_img
HomeMarqueeआईआईए चैप्टर का 37वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

आईआईए चैप्टर का 37वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

 

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सहारनपुर चैप्टर का 37वां स्थापना दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कलाकारों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उद्यमियों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
देहरादून रोड एक रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम का राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण सड़ाना, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद मिगलानी, चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सड़ाना कन्वीनर अशोक बजाज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केआर सिघल व सहारनपुर चैप्टर टीम द्वारा सयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सड़ाना’ ने सर्वप्रथम कार्यक्रम के कंवीनर अशोक बजाज, कॉ-कन्वीनर परविंदर सिंह, कुलदीप धमीजा, सुषमा बजाज, संजय अरोड़ा व मोहित बजाज को 37वें परिवारिक स्थापना दिवस कार्यक्रम के सुन्दर आयोजन पर आभार जताया। कार्यक्रम में इंडियन आइडल के कॉन्टेस्ट ऋषभ चतुर्वेदी ने अपने मधुर गीतो की मधुर प्रस्तुति देते हुए संस्था के सभी सदस्यों व पारिवारिक सदस्यो, युवाओं व बच्चो का मन मोह लिया और उनके गीतो पर नृत्य करने के लिए सभी को मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में सभी बड़े व छोटो ने उनके गानो का भरपूर आनन्द लिया। कार्यक्रम में सांसद हाजी फजर्लुरहमान, मेयर संजीव वालिया, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, व औद्योगिक तथा व्यापारिक संगठन के अध्यक्ष औसाफ (गुडडू) अनवर अहमद, अनुपम गुप्ता, विवेक मनोचा, सुरेन्द्र मोहन चावला, डा० एजाज अहमद, डा० रजनीश दहूजा, डा० पंकज खन्ना का आभार जताया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल ने चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सड़ाना, कार्यक्रम कंवीनर अशोक बजाज व चैप्टर टीम को इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि आज सहारनपुर चैप्टर प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहंुच चुका है और उनकी पिछली कार्य प्रणाली को देखते हुए वह आज पुनः वर्ष 2022-23 के लिए सहारनपुर चैप्टर चेयरमैन की घोषणा करता है। जिसका सभी ने कर्तल ध्वनि से स्वागत किया। कार्यक्रम में 3 लक्की ड्रा निकाले गये, जिसमें प्रथम पुरस्कार सरदार मनदीप सिंह बजाज, द्वितीय पुरस्कार संजीव ज्वैलर्स व तृतीय पुरस्कार संचित जैन जी को दिया गया। साथ ही संस्था के सभी सम्मानित पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। स्थापना दिवस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव संजय बजाज, हरियाणा प्रभारी आर. के. धवन, उत्तराखंड प्रभारी संजीव अरोड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सपरा, चैप्टर सचिव प्रियेश गर्ग, कोषाध्यक्ष सुनील सैनी, संदीप गुप्ता, एस कुमार अरोड़ा, अशोक गांधी, राकेश गांधी, ऋषभ अग्रवाल, राजेश मेहता, मंयक गाबा, सतीश अरोड़ा, प्रेम कवात्रा, अनूप खन्ना, विकास मलिक, सुरेन्द्र मोहन कालरा, परमजीत सिंह, राजेश गुप्ता, अरविन्द खन्ना, तनमय सचदेवा, मंयक अग्रवाल, राजीव सुखीजा, अनिल सड़ाना, कौशल शर्मा, सहित लगभग 550 सदस्य व उनके पारिवारिक सदस्यों को मिलाकर लगभग 1400 लोगो ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन चैप्टर सचिव प्रियेश गर्ग द्वारा किया गया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular