Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagar37 of 1,906 विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम

37 of 1,906 विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम

जलालपुर, अंबेडकरनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अशरफपुर गांव में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन पहल फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप यादव, उपाध्यक्ष परविंद निषाद, विमल कुमार निषाद, रामप्रवेश निषाद, अजय बाबू, मोहम्मद अनस,नगर महामंत्री विकाश निषाद सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया गया और लोगों को प्रकृति बचाने के लिए जागरूक किया गया।

संदीप यादव ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं और इनके बिना स्वच्छ पर्यावरण की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

इस अवसर पर मौजूद लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों को बढ़ावा देने का आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular