360ली०अवैध कच्ची शराब के साथ पाँच गिरफ्तार
मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के इन्द्रजीतखेङा गाँव में पुलिस ने छापेमारी कर पकङी भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब व लहन
मोहनलालगंज ।मोहनलालगंज पुलिस ने रविवार को अवैध देशी शराब बनाने वालो के विरूद्व अभियान चलाकर इन्द्रजीतखेङा गाँव में छापेमारी कर 360ली०कच्ची शराब के साथ दो महिलो सहित पाँच लोगो को गिरफ्तार किया।मोहनलालगंज पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

इस्पेक्टंर धीरेन्द्र प्रताप कुशवाहा ने बताया रविवार को सुबह सब इस्पेक्टर बजंरग गुप्ता व देवेन्द्र सिहं सहित दर्जन भर सिपाहियों के साथ इन्द्रजीतखेङा गाँव में छापेमारी कर भट्टी में शराब बनाते हुये शमशेर व उसके पुत्र विशाल व नीरज निवासी देवती थाना नगराम को 6ड्रमो में भरी 240ली०अवैध कच्ची शराब,शराब बनाने के उपकरण व दो किलो०यूरिया व एक भट्टी तथा इसी गाँव की विमला व रीता को तीन ड्रमो में भरी 120 ली०अवैध कच्ची शराब,डेढ यूरिया व एक भट्ठी के साथ गिरफ्तार किया गया।वही पुलिस ने मौके से 21क्विटंल लहन भी बरामद किया।पुलिस ने पकङे गये शमशेर ,विशाल ,नीरज,विमला ,रीता के विरूद्व मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट
—————————————————————————————————————–
9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें





