Monday, March 23, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhya35 ग्रामीण महिलाओं ने सीखे ब्लॉक प्रिंटिंग के गुण

35 ग्रामीण महिलाओं ने सीखे ब्लॉक प्रिंटिंग के गुण

अवधनामा संवाददाता

कुमारगंज-अयोध्या।आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय द्वारा विकासखंड मिल्कीपुर के जोरियम गांव में ब्लॉक प्रिंटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 35 ग्रामीण महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन कुलपति डॉ विजेंद्र सिंह के दिशा निर्देशन में किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान सहायक प्राध्यापिका डॉ विभा परिहार ने ब्लॉक प्रिंटिंग द्वारा विभिन्न प्रकार के वस्त्रों पर डिजाइन करने के गुण सिखाए। डॉ विभा ने बताया कि ब्लॉक की तैयारी के लिए मजबूत लकड़ी का उपयोग किया जाता है। अगर लकड़ी काफी सख्त है तो डिजाइन के किनारे बारीक काटने के दौरान नहीं टूटते हैं। पीयर (नाशपाती) की लकड़ी ब्लॉक बनाने के लिए बहुत उपयुक्त होती है। उन्होंने बताया कि विभिन्न रसायनों जैसे बाइंडर, थिकनर और सॉफ्टनर को रेसिपीज के अनुसार रंग में मिलाया जाता है। प्रत्येक रंग को मिलाने के लिए अलग-अलग ट्रे का प्रयोग करना चाहिए। सहायक प्राध्यापिका मनप्रीत ने बताया कि ब्लॉक की छपाई की 17 को रंगीन ट्रे में रखे ऊनी कपड़े या स्पंज से छुड़ाया जाता है और उसे धीरे से दबाना चाहिए। इससे ब्लॉक की छपाई की सतह पर अच्छी तरह से रंग लग जाता है। उन्होंने कुर्ते, साड़ियां, रुमाल आदि पर ब्लॉक प्रिंटिंग करने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ नमिता जोशी की प्रेरणा मैं दिशा निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। मौके पर पहुंची सभी महिलाओं का डॉ मनप्रीत ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular