Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeMarquee33वें वार्षिक बेसिक बाल क्रीड़ा समारोह का हुआ समापन, इटवा चैंपियन

33वें वार्षिक बेसिक बाल क्रीड़ा समारोह का हुआ समापन, इटवा चैंपियन

सिद्धार्थनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न दो दिवसीय वार्षिक बेसिक बाल क्रीड़ा समारोह का शुक्रवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में 136 अंक प्राप्त कर इटवा ब्लॉक ने चैंपियनशिप का ताज हासिल किया। 120 अंक पाकर शोहरतगढ़ ब्लॉक ने द्वितीय तथा 105 अंकों के साथ नौगढ़ एवं भनवापुर ब्लाक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार ने विजेता टीमों एवं बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें सतत् अभ्यास करने हेतु अभिप्रेरित किया।

कार्यक्रम में विकास क्षेत्र इटवा की बालिका उजाला ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर ज़िला चैंपियन का व्यक्तिगत खिताब हासिल किया। कार्यक्रम में जिला व्यायाम शिक्षक उपेन्द्र नाथ उपाध्याय, सत्येन्द्र गुप्ता, सीमा द्विवेदी, बीईओ रामकुमार सिंह, धर्मेन्द्र कुमार पाल, महेंद्र प्रसाद,नियाज़ कपिलवस्तुवी, आलोक श्रीनेत, मुस्तन शेरुल्लाह आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular