Wednesday, May 14, 2025
spot_img
HomeMarqueeमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वी जन्म जयंत्री समारोह

माता अहिल्याबाई होल्कर की 300वी जन्म जयंत्री समारोह

बांसी सिद्धार्थनगर। निदेशक महिला कल्याण उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार एवं जिला प्रोवेशन अधिकारी  विनय कुमार सिंह के आदेशानुसार माता अहिल्याबाई होल्कर की 300वी जन्म जयंत्री समारोह के आयोजन के अवसर पर कार्यक्रम ” विकास खंड खुनियांव अंतर्गत चांद गर्ल्स इंटर कॉलेज चांद गंज तेउवा ग्रांट सिद्धार्थ नगर  में   तनवीर अहमद खान के अध्यक्षता में 13 दिसंबर 2024 को संपन्न हुई, इस अवसर पर  तनवीर खान ने भारतीय समाज में महिलाओं के महत्व और राष्ट निर्माण में महिलाओं की भूमिका से  संबंधित जानकारी दिया। महिला कल्याण विभाग के तरफ से विधि सह परिवीक्षा अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि राजमाता अहिल्याबाई होलकर, मालवा साम्राज्य की होलकर रानी थीं। उन्हें भारत की सबसे दूरदर्शी महिला शासकों में से एक माना जाता है। 18वीं शताब्दी में, मालवा की महारानी के रूप में, धर्म का संदेश फैलाने में और औद्योगीकरण के प्रचार-प्रसार में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा था।उनका पूरा जीवन और कार्य पूरी प्रजा को सुखी रखने के लिए थे। प्रजा को सुखी रखने के लिए वे अपने आप को प्रजा के प्रति उत्तरदायी मानती थी। उन्होंने हर काम ईश्वर से प्रेरित होकर किया। वे नारी शक्ति तथा सादगी की प्रतिमूर्ति, तपस्वी महिला थी  साथ ही महिला कल्याण विभाग से संबंधित सभी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य, स्पॉन्सरशिप योजना, वाल विवाह योजना, बाल श्रम,  की रोकथाम, वन स्टॉप सेंटर, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, तथा चाइल्ड लाइन 1098, एवं  महिला हेल्प लाइन नम्बर 181 घरेलू हिंसा से संबंधित  जानकारी दिए, श्रीमती रोमा पाण्डेय ने  बताया कि भारतीय महिलाएं ऊर्जा से लबरेज, दूरदर्शिता, जीवन्त उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ सभी चुनौतियों का सामना करने में सक्षम है साथ ही बालिकाओं को गुड टच एवं बैड टच के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य तनवीर खान, पंकज मिश्रा उप प्रधानाचार्य, वेद प्रकाश शुक्ला, विजय कुमार, फैजान अहमद, महेश यादव, राम किशोर राजेश शर्मा, अखिलेश कुमार चौरसिया, पूनम, श्रीकांत, शिवपूजन तिवारी, साध्वी तिवारी,आलोक प्रताप सिंह, रामरतन चौधरी, विजय शंकर चौधरी, बाल मुकुंद मिश्रा एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular