Saturday, March 7, 2026
spot_img
HomeMarqueeआपदा मित्र परियोजना के तहत 30 स्वयंसेवक 12 दिवसीय प्रशिक्षण हेतु लखनऊ...

आपदा मित्र परियोजना के तहत 30 स्वयंसेवक 12 दिवसीय प्रशिक्षण हेतु लखनऊ रवाना

उरई (जालौन)।जनपद में आपदा प्रबंधन तंत्र को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत द्वितीय बैच के चयनित 30 आपदा मित्रों को 12 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण हेतु आज राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) प्रशिक्षण केन्द्र, लखनऊ के लिए रवाना किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट परिसर से आपदा मित्रों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा की स्थिति में स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, जिससे त्वरित, प्रभावी एवं समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके।

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को अग्निकांड, बाढ़, आकाशीय विद्युत, सर्पदंश, भूकंप जैसी आपदाओं से निपटने हेतु प्राथमिक चिकित्सा, खोज एवं बचाव तथा राहत कार्यों की आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 12 दिवसीय प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत सभी आपदा मित्रों को आपदा किट एवं बीमा पॉलिसी भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे आपात परिस्थितियों में सुरक्षित रहते हुए प्रभावी ढंग से सेवा दे सकें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) संजय कुमार, जिला आपदा विशेषज्ञ अचल श्रीवास्तव, आपदा कार्यालय एवं नागरिक सुरक्षा कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular