Tuesday, March 17, 2026
spot_img
HomeMarqueeबांसी नगर पालिका के 276 लाभार्थियों को मिली प्रधानमंत्री आवास योजना की...

बांसी नगर पालिका के 276 लाभार्थियों को मिली प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किश्त

नगर पालिका परिषद बांसी में आयोजित कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी ने सौंपे स्वीकृति पत्र

बांसी सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के दूसरे चरण के शुभारंभ के अवसर पर सोमवार को पूरे प्रदेश के साथ-साथ बांसी में भी उत्सव का माहौल रहा। प्रदेश भर में कुल 90 हजार परिवारों को डीबीटी (DBT) के माध्यम से एक-एक लाख रुपये की प्रथम किश्त जारी की गई, जिसके क्रम में नगर पालिका परिषद बांसी में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका परिषद बांसी के अधिशासी अधिकारी जय प्रकाश सिंह यादव ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र के 276 लाभार्थियों के बैंक खातों में आवास निर्माण हेतु पहली किश्त के रूप में एक-एक लाख रुपये सफलतापूर्वक भेज दिए गए हैं। उन्होंने कहा:

“यह समाज के वंचितों और गरीबों के लिए अत्यंत खुशी का अवसर है। इस योजना के माध्यम से उन परिवारों का अपने पक्के घर का सपना साकार होगा, जिनके पास अब तक छत नहीं थी। सरकार की प्राथमिकता हर गरीब को सम्मानजनक जीवन देना है। संबोधन के पश्चात मुख्य अतिथि एवं अधिकारियों द्वारा उपस्थित लाभार्थियों को योजना के स्वीकृति पत्र सौंपे गए। अपना घर बनने की खुशी लाभार्थियों के चेहरों पर साफ देखी जा सकती थी।इस अवसर पर मुख्य रूप से लिपिक जमील अहमद, अमरेंद्र कुमार, गिरीश पांडेय, इंजीनियर विशाल पाठक, सर्वेश यादव, सभासद ध्रुवचंद्र, शाकिर अली, बजरंगी वर्मा, रुस्तम अली, निलेश निषाद, सत्यनारायण मौर्य, दीपक चौधरी सहित भारी संख्या में लाभार्थी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular