Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeMarquee 27 मार्च से सड़क पर उतरने को मजबूर

 27 मार्च से सड़क पर उतरने को मजबूर

 27 मार्च से सड़क पर उतरने को मजबूर
निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले बुधवार को कर्मचारियों ने हाइडिल में दो बजे से पांच बजे तक कार्य बहिष्कार कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि 27 मार्च तक उनकी मांग नहीं मानी गयी तो वे सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होगे।
कर्मचारियों की मांग है कि निजीकरण को पूरी तरह से रोका जाय। कमला प्रसाद पांडेय की अध्यक्षता में जुटे कर्मचारियों ने कहा कि इसके विरोध में प्रतिदिन कर्मचारी दो बजे से पांच बजे तक अधीक्षण अभियंता के कार्यालय के सामने धरना देंगे।  बीबी मिश्र ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर यह प्रदर्शन किया जा रहा है। चन्द्रशेखर उपाध्याय ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार द्वारा निजीकरण का आदेश वापस नहीं लिया जाता है तो वे हड़ताल पर चले जाएंगे। अधिकारी मुख्यमंत्री को गुमराह करने का काम कर रहे है। एक तरफ सरकार साल पूरा होने पर जश्न मना रही है। दूसरी ओर कर्मचारियों को बेरोजगार करने के फिराक में भी लगी है। इस मौके पर निर्भिक, अभिषेक केसरवानी, असगर मेंहदी,सःजय यादव अवधेश यादव, शैलेन्द्र, विकास, प्रदीप श्रीवास्तव, संतोष यादव, सुनील सिंह, भानू प्रताप सिंह, आलोक उपाध्याय, पुष्कर श्रीवास्तव समेत तमाम लोग मौजूद रहे। सफल संचालन लोकप्रिय कर्मचारी नेता निखिलेश सिंह ने किया।
अज़वद काज़मी की रिपोर्ट
—————————————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular