Tuesday, March 10, 2026
spot_img
HomeMarquee26 अवैध स्लाटर हाउस बंद, कपल को नहीं परेशान करेगा एंटी रोम‌ियो...

26 अवैध स्लाटर हाउस बंद, कपल को नहीं परेशान करेगा एंटी रोम‌ियो स्क्वायड

26 अवैध स्लाटर हाउस बंद, कपल को नहीं परेशान करेगा एंटी रोम‌ियो स्क्वायड
लखनऊ :यूपी के सीएम आद‌ित्यनाथ ने यूपी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद 17वें द‌िन कैब‌िनेट की पहली बैठक की। इस बैठक में उन्होंने कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी। बता दें क‌ि कैबिनेट की इस मीटिंग में किसानों का 1 लाख तक का फसली कर्ज माफ कर दिया गया। बताया जा रहा है क‌ि यूपी सरकार 36 हजार करोड़ रुपये से ये कर्ज माफ करेगी। इसके अलावा गाजीपुर में मल्टीफेस‌िलिटी स्टेडियम बनाया जाएगा जिसकी लागत 6 करोड़ होगी।_
करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में कई अहम फैसले ल‌िए गए हैं। इसके बाद कैब‌िनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया, गेहूं की फसल बहूत अच्छी हुई है इसको लेकर बहुत अहम फैसले लिए हैं।_
5000 गेहूं खरीद के केंद्र चालू हों इसकी मॉनिटर‌िंग मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल के मंत्री करेंगे। गेहूं खरीद में 5 लाख और 8 लाख चरण की खरीद होती है। सरकार ने 80 लाख टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा है। पहले चरण में 40 लाख टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य रखा है। सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अगर मांग ज्यादा है तो ज्यादा खरीद केंद्र खोले जाएं।_
शर्मा ने कहा, एंटी रोमियो स्क्वायड प्रदेश में अच्छा काम कर रहा है। इसमें ध्यान रखा जाएगा क‌ि निर्दोषों को परेशान न करके गुनहगारों को सजा दिलाई जाए। अलग-अलग जगहों पर जाकर उद्योग नीत‌ि का अध्ययन क‌िया जाएगा फ‌िर यूपी में स‌िंगल व‌िंडो के माध्यम से अच्छी उद्योग नीत‌ि बनाई जाएगी। इस मंत्री समूह के अध्यक्ष ड‌िप्टी सीएम डॉ. द‌िनेश शर्मा होंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular