Wednesday, March 18, 2026
spot_img
Homekhushinagarविद्युत की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत

विद्युत की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत

अवधनामा संवाददाता

हाटा कोतवाली के गांव अथरहां टोला भटवलिया का मामला

मथौली, कुशीनगर। हाटा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत अथरहा टोला भटवलिया निवासी एक 25 वर्षीय युवक की विद्युत करेंट की चपेट में आने से तब मौत हो गई जब वह मोटर का तार जोड़ रहा था। युवक के मौत के बाद घर में चीख पुकार मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त ग्राम निवासी शरद यादव पुत्र दूधनाथ यादव बुधवार की रात अपने ही घर में मोटर का तार ठीक कर रहा था तभी करंट का झटका लग गया और वह गिर गया। गिरने से सर पर गंभीर चोट लग गई। परिजन तत्काल युवक को हाटा सीएचसी ले गये जहाँ डाक्टरों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही युवक की मौत हो गयी। मृतक शरद यादव की शादी अभी पिछले 15 मई को सरिता पुत्री नन्दू यादव निवासी परसौनी ब्लॉक रामकोला से हुआ था। एक माह पाँच दिन में ही सरिता की माँग उजड़ गयी। इस दुःखद घटना से पूरे गाँव में गम का माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular