Wednesday, September 17, 2025
spot_img
HomeMarqueeराष्ट्रीय लोक अदालत में 225098 मुकदमों का हुआ निस्तारण

राष्ट्रीय लोक अदालत में 225098 मुकदमों का हुआ निस्तारण

सिद्धार्थनगर। न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विरजेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को सिविल कोर्ट, सिद्धार्थनगर व बाह्य स्थित न्यायालय बांसी, डुमरियागंज एवं जिला कारागार तथा समस्त राजस्व, चकबन्दी न्यायालयों एवं समस्त बैंकों द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश विरजेन्द्र कुमार सिंह ने न्यायिक तथा प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वल्लित कर व सरस्वती जी की प्रतिमा का माल्यापर्ण करके किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन करते हुए 225098 मुकदमों का निस्तारण किया गया एवं समस्त मामलों में अर्थदण्ड एवं सेटलमेन्ट धनराशि के रूप में कुल धनराशि 28,37,32,134/- रूपये वसूले एवं दिलाये गये।

विरजेन्द्र कुमार सिंह, जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा अन्य सिविल के 3 वाद, अन्य के 1 वाद, प्रर्कीण फौजदारी के 7 वाद तथा समझौता राशि के रूप में धनराशि 245426/- दिलवाया गया। अखिलेश कुमार पाण्डेय ( प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय) द्वारा पारिवारिक मामलों के 30 वाद निस्तारित किये तथा समझौता राशि के रूप में धनराशि 4222000/- दिलवाया गया।

इसी प्रकार अरविन्द राय, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना प्रतिकर दावा अधिकरण द्वारा मोटर दुर्घटना प्रतिकर व प्रर्कीण के कुल 86 वाद को निस्तारित करते हुए पीड़ित पक्ष को कुल 53160014/- रूपया क्षतिपूर्ति के रूप में दिलवाया गया।

मो0 रफी, अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं० 1 द्वारा कुल 116 वाद, बीरेन्द्र कुमार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) ने कुल 6, मनोज कुमार तिवारी विशेष न्यायाधीश (एस0सी0/एस0टी0 एक्ट) ने कुल 6 वाद, अनुभव कटियार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कुल 1504 वाद, अरूण कुमार-चतुर्थ सिविल जज (सी0डि0) ने कुल 131 वाद, वकील सिविल जज (सी0डि0)/एफटीसी ने कुल 189 वाद, न्यायाधीश पंकज सिविल जज (जू०डि0)/जे०एम बांसी ने कुल 1878 वाद निस्तारित किया।

श्रीमती साैम्या द्विवेदी न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय इटवा ने कुल 189 वाद, धम्म कुमार सिद्घार्थ सिविल जज (जू0डि0) नौगढ़ 15 वाद, श्रीमती स्वाती आननद न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 737 वाद, उदयन कुमार गौतम सिविल जज (जू0डि0), डुमरियागंज ने 279 वाद, श्रीमती अभिलाषा अपर सिविल जज (जू0डि0) कक्ष सं० 2 बांसी ने 1075 वाद, शिवेन्द्र शर्मा अपर सिविल जज (जू0डि0) कक्ष सं० 2 नौगढ ने 500 वाद, श्रेय कुमार सिविल जज (जू0डि0)/एफ०टी०सी०-प्रथम ने 33 वाद, श्रीमती ऋचा चौधरी सिविल जज (जू0डि0)/एफ०टी०सी०-द्वितीय ने 130 वाद व परवेज अहमद अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत सिद्धार्थनगर द्वारा 1 वाद का निस्तारण किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular