Monday, March 16, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurहमीरपुर में 21,933 महिलाओं ने बनाई मानव श्रृंखला, तिरंगा यात्रा में रचा...

हमीरपुर में 21,933 महिलाओं ने बनाई मानव श्रृंखला, तिरंगा यात्रा में रचा कीर्तिमान

हर घर तिरंगा कार्यक्रम-2025 के तृतीय चरण के तहत आज सुबह 8 बजे यमुना तटबंध पर महिलाओं द्वारा भव्य मानव श्रृंखला और तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में जनपदीय अधिकारी, महिला ग्राम प्रधान, महिला पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, सफाई कर्मी, स्वयं सहायता समूह की सदस्याएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियां, महिला पुलिसकर्मी, विद्यालयों की बालिकाएं, महिला अध्यापिकाएं, शिक्षामित्र, अनुदेशक व रसोइयाएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं। कुल 21,933 प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा और सिर पर तिरंगा टोपी पहनकर देशभक्ति की अद्वितीय मिसाल पेश की।

तिरंगा चबूतरे से शुरू हुई यह श्रृंखला कल्पवृक्ष होते हुए पतालेश्वर मंदिर तक पहुंची। पूरे मार्ग में भारत माता की जय और तिरंगे के सम्मान में नारों से वातावरण गूंजता रहा। कार्यक्रम के आरंभ में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) विजय कुमार तिवारी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्रीमती रिजवाना साहिल और मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने जिलाधिकारी सहित जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों ने भी पथ संचलन कर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने संविधान की प्रस्तावना और स्वच्छता की शपथ दिलाई, जिसे सभी ने सामूहिक रूप से दोहराया। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को जलपान के बाद तिरंगा रैली के रूप में विभिन्न मार्गों से अपने गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

कार्यक्रम में डीपीआरओ जितेंद्र कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आलोक सिंह, डीपीओ शैलेन्द्र सिंह, उपायुक्त स्वत: रोजगार रिजवान, उपायुक्त मनरेगा राधवेन्द्र, एनएलआरएम के प्रशान्त, ईओ नगर पालिका हेमराज, डीसी स्वच्छ भारत मिशन वीर प्रताप सिंह, जिला स्काउट प्रभारी बेसिक अकबर अली सहित सभी जनपदीय और विकासखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular