Tuesday, March 24, 2026
spot_img
HomeMarqueeआठ वाहनों पर लदे 84 मवेशी जब्त,21 गिरफ्तार

आठ वाहनों पर लदे 84 मवेशी जब्त,21 गिरफ्तार

अररिया जिला पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए गुरुवार को आठ छोटे बड़े वाहनों पर लदे 84 मवेशियों को जब्त किया है।गुप्त सूचना के बाद एसपी अमित रंजन की ओर से जिले भर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया और इसी कड़ी में सात पिकअप और एक ट्रक पर लदे मवेशी को जब्त किया गया।आठ वाहनों पर कुल 84 मवेशी लदे थे।

इस मामले में 21 मवेशी तस्करों को गिरफ्तार किया गया।एसपी अमित रंजन ने मवेशी तस्करों के खिलाफ की गई कार्रवाई और मवेशी जब्ती की पुष्टि करते हुए 21 को गिरफ्तार करने की बात स्वीकार की।मामले को लेकर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।सभी गिरफ्तार मवेशी तस्करों को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत भेजा जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular