JOIN US-9918956492—————————————-
राजधानी में निवेश जुटाने के लिए राज्य सरकार की ओर से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 2 दिवसीय (21 और 22 फरवरी को) यूपी इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया है। इसकी तैयारियां जोरो पर हैं। इसका उद्घाटन 21 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री देश के शीर्ष उद्योगपतियों से मुलाकात भी करेंगे। वहीं, समिट का समापन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे। समापन सत्र के मुख्य वक्ता केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली करेंगे। जानकारी के अनुसार, पीएम के साथ-साथ दो देश के पीएम और 20 देशों के एम्बेसडर भी शामिल होंगे।

पीएम मोदी का मिनट टू मिनट का प्रोग्राम
लखनऊ में 4 घंटे रहेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी 21 फरवरी को सुबह 8:30 पर दिल्ली से चलेंगे। सुबह का नाश्ता भी वह प्लेन में ही करेंगे।
सुबह 9:35 पर वह लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वह सीधे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान जाएंगे। यहां वह सुबह 10 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद इन्वेस्टर समिट का कार्यक्रम शुरू होगा।
सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12:45 तक पीएम इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रहेंगे। इसके बाद वह एयरपोर्ट रवाना हो जाएंगे। यहां से 2:20 पर वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
अम्बानी, टाटा, बिरला और अडानी भी होंगे शामिल
जानकारी के अनुसार, यूपी इन्वेस्टर समिट में टाटा, बिरला, अम्बानी और अडानी जैसे उद्योगपति भी शामिल होंगे। इनके अलावा कई और बड़े बिजनेसमैन भी इस दो दिवसीय समिट में आएंगे।
यूपी सरकार ने समिट में शामिल होने के लिए 50 हजार प्रतिनिधिमंडल को इनवाइट किया है। इस समिट में 12 सेक्टर्स पर इन्वेस्टमेंट के लिए फोकस किया गया है। जिसमे एग्रीकल्चर, एग्रो बेस्ड इंडस्ट्री, फ़ूड प्रोसेसिंग, एमएसएम ई, आईटी एन्ड इलेक्ट्रॉनिक्स और टूरिज्म जैसे सेक्टर्स शामिल हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=PBLx74WM1t8





