लखनऊ। 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में पिछले दिनों सपा की तरफ से दलित चेतना और युवा साइकिल यात्रा का आयोजन इलाहाबाद से लखनऊ तक किया गया था। सोमवार को ये साईकिल यात्रा लखनऊ पहुंची जहाँ पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसका स्वागत किया और मीडिया को संबोधित किया।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि साइकिल चलाना आसान काम नही है। दलित चेतना और युवा चेतना रैली इलाहाबाद से लखनऊ पहुंची और साइकिल चलाने वालों को मैं धन्यवाद देता हूँ। वर्ल्ड कप फुटबॉल में एक आंकड़ा सामने आया है कि जीतने वाले कम भागे और हारने वाले ज्यादा भागे। एक छोटे से देश ने बड़ा सपना देखा कि हम फुटबाल चैम्पियन बनें जो अपने आप में बड़ी बात है। कई बड़े देशों को पछाड़ते हुए एक छोटा देश वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा जो अपने आप में बड़ी बात है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि समाजवादी लोग अपनी बात पर खड़े रहते हैं। बीजेपी वाले और प्रधानमंत्री जी सिर्फ प्रचार करने में लगे हैं। पीएम बताएं चुनाव की तारीख क्या है, ताकि हम भी तैयारी शुरू करें। पीएम हमारे काम का शिलान्यास कर रहे हैंक्योंकि उन लोगों ने कुछ काम नहीं किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से समाजवादी शब्द हटा दिया गया लेकिन ये पूरा एक्सप्रेस वे समाजवादियों के इलाके से आता है। इस एक्सप्रेस वे के किनारे सभी समाजवादी लोगों के है





